दीवाली से पहले जा सकती है नौकरी, इस कंपनी ने बना लिया छंटनी का प्लान

दीवाली से पहले जा सकती है नौकरी, इस कंपनी ने बना लिया छंटनी का प्लान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वॉल्ट डिज्नी 20% खर्च कटौती के लिए छंटनी की तैयारी में.
  • छंटनी का असर थीम पार्क, टीवी, फिल्म स्टूडियो पर होगा.
  • बचे पैसे तकनीक, उपभोक्ता अनुभव बेहतर बनाने में लगाए जाएंगे.

मीडिया इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney Co.) एक और बड़े दौर की छंटनी की तैयारी में जुटी है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि कंपनी ने अपने मैनेजर्स को सालाना खर्च में 20% कटौती करने का टारगेट दिया है.

ऐसे में ऑपरेटिंग कॉस्ट में बचत करने के लिए कई तरीके अपनाएं जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में नौकरियों में कटौती भी शामिल रहेगी. ब्लूमबर्ग ने बताया है कि इस कटौती का असर डिज्नी के अलग-अलग कारोबारों पर पड़ेगा,  जिनमें थीम पार्क, टेलीविजन नेटवर्क और फिल्म स्टूडियो शामिल होंगे.

कंपनी की तगड़ी है प्लानिंग

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी सीईओ जोश डी’अमारो (Josh D’Amaro) का लक्ष्य इस 20% की बचत से मिलने वाले फंड को फिल्म, टेलीविजन प्रोग्रामिंग, मुख्य टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर, थीम पार्क व क्रूज शिप डिवीजन में निवेश करना है ताकि उपभोक्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके. दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में Netflix जैसे दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से बढ़ते मुकाबले के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डिज्नी के थीम पार्क में विजिटर्स की संख्या में कमी आई है. 

पहले भी हुई है छंटनी

हाल के वर्षों में, कंपनी ने अपने खर्चों में अरबों डॉलर की कटौती की है और ABC, पिक्सर (Pixar), ESPN, अपने फिल्म स्टूडियो और ‘एक्सपीरियंस यूनिट’ सहित कई प्रमुख विभागों में हजारों पदों को खत्म कर दिया है. पिछले कारोबारी साल के अंत तक डिज्नी के पास दुनिया भर में लगभग 2,31,000 कर्मचारी थे.

इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की संख्या के साथ डिज्नी दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है. यही वजह है कि कंपनी अपने खर्चों में 20% की कटौती करने का सोच रही है. सीईओ बॉब आइगर और एक्सपीरियंस डिवीजन के प्रमुख जोश डी’अमारो का कहना है कि इससे जो भी पैसा बचेगा, उसका इस्तेमाल कंपनी भविष्य की तकनीकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने में करेगी. 

ये भी पढ़ें:

इंश्योरेंस सेक्टर में हलचल, IRDAI ने फीस को लेकर बदले सभी नियम



Source link