पहली शादी में मिला दर्द, दूसरी में भी झेला संघर्ष, दुखों से भरी रही जीनत अमान की पर्सनल लाइफ

पहली शादी में मिला दर्द, दूसरी में भी झेला संघर्ष, दुखों से भरी रही जीनत अमान की पर्सनल लाइफ


जीनत अमान एक ऐसी आइकन हैं, जो आज भी अपने अंदाज और सोच से लोगों को इंस्पायर करती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी, अनुभवों और बेबाक राय शेयर करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी से भी गहरा जुड़ाव बना लिया है. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ आसान नहीं रही. 

दर्दभरी रही जीनत अमान की पर्सनल लाइफ
70 के दशक में, जब समाज कड़े नियमों में बंधा हुआ था, तब जीनत अमान ने इन बंधनों को तोड़ने का काम किया. पर्दे पर उन्होंने ऐसे मजबूत और बेबाक किरदार निभाए, जो पुरुष प्रधान सोच को खुलकर चुनौती देते थे. लेकिन जहां एक तरफ उनका ऑन-स्क्रीन सफर दमदार रहा, वहीं निजी जिंदगी में उनके रिश्ते अक्सर उतार-चढ़ाव भरे रहे. उन्होंने अपनी लाइफ में काफी दुख झेला.

पहली शादी में झेला दुख
1978 में जीनत अमान का रिश्ता एक्टर संजय खान से जुड़ा और बाद में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, ये रिश्ता लंबे समय तक ठीक नहीं चल सका और इसे लेकर कई गंभीर आरोप भी सामने आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे. इसी दौरान इस रिश्ते में कई बार हिंसा की घटनाओं के दावे किए गए, जिनमें एक घटना मुंबई के एक होटल की बताई जाती है, जहां जीनत को चोट लगी और उनकी आंख पर असर पड़ा. सालों बाद सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने उस दर्दनाक दौर को याद किया.

ये भी पढ़ेंः इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर कंगना रनौत ने शेयर किया पहला पोर्टफोलियो, यहीं से मिला ‘गैंगस्टर’ का मौका

उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक उन्होंने उस अनुभव को अपने दिमाग से लगभग मिटा दिया था, क्योंकि इंसान का दिमाग अक्सर ऐसी तकलीफ देने वाली यादों को दबा देता है. जीनत अमान ने अपने उस दर्दनाक दौर को याद करते हुए बताया कि जब जिंदगी में कोई बेहद असहज और तकलीफ देने वाला अनुभव होता है, तो इंसान उसे अपने दिमाग से लगभग बाहर कर देता है, जैसे वो कभी हुआ ही न हो. उन्होंने कहा कि यही तरीका अक्सर लोगों को उस दर्द से निपटने में मदद करता है.

संजय खान ने आरोपों को किया था खारिज
वहीं, दूसरी तरफ संजय खान ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि जीनत की आंख से जुड़ी जेनेटिक थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और लगभग एक साल के भीतर ही ये खत्म हो गया.

नहीं टिकी दूसरी शादी
इसके बाद 1985 में जीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी कई मुश्किलों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वो उस समय प्रेगनेंट थीं और उनके पति मजहर उनके साथ नहीं थे. उन्होंने ये भी बताया किया कि उसी समय स्टारडस्ट मैगजीन में एक बड़ा आर्टिकल छपा था, जिसमें उस महिला का जिक्र था जिसके साथ मजहर खान के रिश्ते की बातें सामने आ रही थीं.जीनत ने साफ तौर पर कहा कि ये सब सच्च था.

ये भी पढ़ेंः मुकेश खन्ना नहीं चाहते रणवीर सिंह करें शक्तिमान का रोल, बोले- उसके चेहरे पर निगेटिविटी है

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही उनके बेटे का जन्म हुआ, वो उस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं और इस बारे में बातचीत भी हुई थी. लेकिन उन्होंने ये भी महसूस किया कि उनके बच्चे को एक मौका मिलना चाहिए, इसलिए उन्होंने रुकने का फैसला किया. जब मजहर खान गंभीर रूप से बीमार हुए, तो जीनत ने पूरी लगन से उनकी देखभाल की. मुंबई के कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, इंजेक्शन देना सीखा और हर मुश्किल स्थिति में उनके साथ खड़ी रहीं.

मगर मजहर खान के निधन के बाद उनकी जिंदगी और कठिन हो गई. परिवार से सपोर्ट न मिलने के कारण उन्हें अकेले अपने बच्चों के साथ रहना पड़ा और जीवन चलाने के लिए छोटे-मोटे काम भी करने पड़े.





Source link