पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, इंग्लैंड में शर्मनाक हार से इस दिग्गज ने छोड़ा साथ

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, इंग्लैंड में शर्मनाक हार से इस दिग्गज ने छोड़ा साथ


पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड सीरीज के बीच दिग्गज क्रिकेटर मिस्बाह उल हक ने सेलेक्शन कमिटी से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है. इसका कारण यह बताया गया है कि इंग्लैंड सीरीज से खिलाड़ियों को ड्रॉप करने और उनका रिप्लेसमेंट घोषित करने से पहले उन्हें नहीं बताया गया था.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा है. अब तक चार पारियों में उसके स्कोर 171 रन, 135 रन, 110 रन और 194 रन रहे हैं. चार पारियों में उसने एक बार भी 200 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है, जो बेहद शर्मनाक है.

तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान टीम के 7 खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया गया है. मोहम्मद रिजवान से लेकर सलमान आगा का पत्ता साफ हो गया है. वहीं कोचिंग स्टाफ से सरफराज अहमद और उमर गुल की छुट्टी हो गई है. इसके बाद मिस्बाह उल हक का इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर सूत्रों ने भी हरी झंडी दिखा दी है कि उन्हें मिस्बाह उल हक का इस्तीफा पत्र मिल गया है. यह भी खुलासा है कि मिस्बाह के बाद असद शफीक भी चयन समिति से इस्तीफा देने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया…’, बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

चुपचाप निकल गए इमाम उल हक

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो चुके इमाम उल हक लाहौर लौट चुके हैं. बताया गया कि इमाम उल हक, अलामा इकबाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. वो चुपचाप वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गए. वहीं अराफात मिन्हास जल्द टीम से जुड़ सकते हैं. इमाम पर आरोप भी हैं कि उन्होंने इंग्लैंड के  खिलाफ सीरीज के दौरान चोट का बहाना बनाया था.

तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग, सईम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज



Source link