Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

By / 5 August, 2026


Aditya Narayan Birthday: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आदित्य नारायण मल्टीटैलेंटेड हैं. वो एक अच्छे सिंगर होने के अलावा बेहतरीन होस्ट और एंकर भी हैं. वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मल्टीटैलेंटेड होने के बावजूद उन्हें अपने पिता उदित नारायण जैसी लोकप्रियता और सफलता नहीं मिल पाई.

दिग्गज सिंगर उदित नारायण के घर में जन्मे आदित्य नारायण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई. बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था. बतौर चाइल्ड सिंगर वो कई गानों की आवाज बने और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग की. लेकिन, इसके बावजूद वो कौन सी वजह रही कि वो सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच पाए. आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन वजहों के बारे में जानते हैं.

7 साल की उम्र में नेपाली फिल्म के लिए गाया गाना

उदित नारायण और दीपा नारायण के घर उदित नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था. आज वो 39 साल के हो चुके हैं. संगीत आदित्य को विरासत में मिला था और उन्होंने महज 7 साल की उम्र में अपने पिता के साथ प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी. सबसे पहले उन्होंने साल 1994 की फिल्म ‘मोहनी’ का गाना ‘यो गाउँको ठिटो’ पिता के साथ गाया था.

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड में 1995 में किया था बतौर सिंगर डेब्यू

नेपाली फिल्म के लिए गाने के अगले साल ही उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए भी बतौर चाइल्ड सिंगर अपनी शुरुआत कर दी थी. इस बार भी उन्हें पिता उदित नारायण का साथ मिला था. आदित्य ने ‘अकेले हम अकेले तुम’ फिल्म के लिए गाया था. लेकिन, उन्हें बतौर चाइल्ड सिंगर सबसे बड़ी पहचान मिली थी ‘छोटा बच्चा समझ के’ गाने से. ये साल 1996 की फिल्म ‘मासूम’ का गाना है. 

1997 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू

चाइल्ड सिंगर के रूप में पहचान बनाने के बाद आदित्य ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत बाल कलाकार के रूप में साल 1997 की फिल्म ‘परदेस’ से की थी. इसके बाद वो ‘जब प्यार किसी से होता है’ फिल्म में भी दिखाई दिए थे. ‘परदेस’ महिमा चौधरी और शाहरुख़ खान की और ‘जब प्यार किसी से होता है’ ट्विंकल खन्ना और सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म थी. 

पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

लीड एक्टर के रूप में रहे फ्लॉप

बड़े होने पर भी आदित्य नारायण ने एक्टर के रूप में काम किया था. साल 2010 की फिल्म ‘शापित’ से उन्होंने लीड एक्टर के रूप में डेब्यू किया था. इसमें वो एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ नजर आए थे जो आगे जाकर उनकी पत्नी बनीं. हालांकि विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

होस्ट बनकर टीवी पर छा गए आदित्य

18 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ को होस्ट किया था. उन्हें होस्ट के रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उन्हें बड़ी पहचान मिल गई थी. इसके बाद उन्होंने इसके कई सीजन सफलतापूर्व होस्ट किए.

ये भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज हुआ 100 से ज्यादा फिल्में करने वाला एक्टर, वृद्धाश्रम में गुजर रही जिंदगी, CM विजय से है खास रिश्ता

पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

इसके बाद उन्होंने ‘सा रे गा मा पा लिल चैंप्स’ और इंडियन आइडल जैसे शोज भी होस्ट किए. यहां वो अपनी जबरदस्त ऊर्जा और हाजिरजवाबी से न सिर्फ फैंस के बल्कि जजेस के भी पसंदीदा बन गए. इनके अलावा आदित्य ने अन्य शोज में होस्ट और स्पेशल इवेंट्स में एंकर के रूप में भी खुद को साबित किया.

क्यों नहीं मिला पिता जैसा स्टारडम?

‘कभी ना कभी तो मिलोगे’, ‘छोटा बच्चा जान के’, ‘ततड़ ततड़’, ‘मैं निकला गड्डी लेके’ (रीमेक), ‘कहीं आग लगे लग जाए’, ‘मैं डूबा रहूं’ जैसे हिट गाने दे चुके आदित्य होस्ट के रूप में काफी पॉपुलर रहे. लेकिन, सिंगिंग में वो पिता के आगे फीके पड़ गए.

पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

आदित्य के ऊपर शुरू से ही ‘उदित नारायण का बेटा’ होने का सबसे बड़ा दबाव रहा है. ऐसे में उनके लिए हमेशा से ही अपनी पहचान बनाना मुश्किल रहा. अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन और धर्मेंद्र-बॉबी देओल जैसे कई उदाहरण बॉलीवुड में मौजूद है.

आदित्य नारायण को ज्यादा लोकप्रियता और सफलता न मिलने का एक कारण ये भी रहा है कि उन्होंने टीनएज के बाद होस्टिंग और एंकरिंग को ज्यादा तवज्जो दी थी. फिर वो एक्टिंग फील्ड में भी गए. सिंगिंग को उन्होंने प्राथमिकता नहीं दी और इसका उन्हें संगीत करियर में फायदा भी नहीं मिला. उन्होंने बेहद कम सोलो गाने गाए हैं. 

पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

बॉलीवुड और संगीत जगत में आदित्य के पिता उदित नारायण की छवि बिल्कुल साफ रही है. हर कोई उन्हें पसंद करता है और उनका सम्मान करता है. जबकि आदित्य की पब्लिक में इमेज ऐसी नहीं रही है. साल 2017 में वो एक विवाद का भी हिस्सा बन गए थे. उस वक्त रायपुर एयरपोर्ट पर उनकी इंडिगो एयरलाइन के वर्कर्स से बहस हो गई थी और उन्होंने धमकी देते हुए कहा था, ‘तेरी चड्डी ना उतारी मैंने तो मेरा नाम भी आदित्य नारायण नहीं.’ इस विवाद के बाद आदित्य को काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

‘Pathan’ will enter the box office, these 3 big films of South will clear the leaf

‘Pathan’ will enter the box office, these 3 big films of South will clear the leaf

When Sherlyn Chopra herself revealed, ‘I like doing sexual content films…’

When Sherlyn Chopra herself revealed, ‘I like doing sexual content films…’

Oh God!  This comedian left acting and started selling vegetables on the roadside!  Users made such comments

Oh God! This comedian left acting and started selling vegetables on the roadside! Users made such comments

This is how Anant Ambani stopped talking to King Khan on the question of joining Bollywood!

This is how Anant Ambani stopped talking to King Khan on the question of joining Bollywood!

Rumored boyfriend’s heart fell on Jhanvi Kapoor’s killer eggs!  Did this comment on the photos

Rumored boyfriend’s heart fell on Jhanvi Kapoor’s killer eggs! Did this comment on the photos

  • US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
    US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
  • PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले – ‘जूते की नोक पर…’
    PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले – ‘जूते की नोक पर…’
  • ‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
    ‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
  • पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
    पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
  • श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
    श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
  • एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
    एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
  • 3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
    3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
  • ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
    ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
  • ‘किसी भी कीमत पर हो डील’, ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
    ‘किसी भी कीमत पर हो डील’, ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
  • भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- ‘ये हमारे धर्म पर…’
    भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- ‘ये हमारे धर्म पर…’
  • लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
    लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
  • अंधेरी कार, पिछली सीट… ऐसे हुई ईरानी राष्ट्रपति की मुज्तबा खामेनेई से सीक्रेट मीटिंग
    अंधेरी कार, पिछली सीट… ऐसे हुई ईरानी राष्ट्रपति की मुज्तबा खामेनेई से सीक्रेट मीटिंग
  • सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
    सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
  • जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
    जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
  • हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
    हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
  • PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
    PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
  • ‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
    ‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
  • क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
  • ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
    ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
  • बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
    बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
  • भयंकर गर्मी और सूखा… खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
    भयंकर गर्मी और सूखा… खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
  • ‘एयरपोर्ट से सीधे फांसी…’ शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
    ‘एयरपोर्ट से सीधे फांसी…’ शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
  • ईरान को लेकर भारत का बड़ा फैसला, अचानक बदल दिया राजदूत
    ईरान को लेकर भारत का बड़ा फैसला, अचानक बदल दिया राजदूत
  • ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
    ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
  • ‘ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन…’, तेहरान पर भड़के ट्रंप
    ‘ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन…’, तेहरान पर भड़के ट्रंप
  • PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
    PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
  • ‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी…’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
    ‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी…’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
  • दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
    दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
  • पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
    पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
  • गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- ‘हमारे खिलाफ…’
    गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- ‘हमारे खिलाफ…’

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved