बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो


भारत और न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच में बेवोन जैकब्स ने 96 मीटर लंबा छक्का लगाया. उन्होंने यह गगनचुंबी छक्का अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगाया. गेंद आसमान में इतनी ऊंची चली गई थी कि भारतीय फील्डर सिर्फ खड़े-खड़े देखते रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बेवोन जैकब्स का यह छक्का इसलिए भी यादगार बना, कोयनकी उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर यह हिट लगाया था. आमतौर पर विकेट गिरने के अगली ही गेंद पर बल्लेबाज इतना रिस्की शॉट नहीं खेलता है. पिछली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल का विकेट लिया था, लेकिन 24 वर्षीय बेवोन जैकब्स ने आते ही छक्का लगाकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी.

लगाया 96 मीटर का छक्का

यह मामला न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर का है. अर्शदीप सिंह ने ओवर की सबसे पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को भुवनेश्वर कुमार के हाथों आउट करवाया. मिचेल 19 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए.

बेवोन जैकब्स पांचवें क्रम पर बैटिंग करने आए. अर्शदीप ने 132 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ऑफ-स्टम्प के बाहर गेंद फेंकी. जैकब्स ने इतने शानदार अंदाज में बल्ला घुमाया कि कनेक्शन होते ही गेंद बहुत ऊंची हवा में चली गई. उन्होंने सामने की ओर 96 मीटर लंबा छक्का लगाया. इस समय तक न्यूजीलैंड ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए थे.

सिर्फ 24 साल के हैं जैकब्स

बेवोन जैकब्स की उम्र अभी सिर्फ 24 साल है. उन्होंने इसी साल मई में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था. भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले जैकब्स ने 11 मैचों के छोटे से टी20 करियर में 183 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने



Source link