भारत के प्रधानमंत्री की करनी है सुरक्षा तो कैसे बन सकते हैं SPG कमांडो, क्या रहती हैं शर्तें

भारत के प्रधानमंत्री की करनी है सुरक्षा तो कैसे बन सकते हैं SPG कमांडो, क्या रहती हैं शर्तें


SPG Commando: भारत में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दायित्व जिस विशेष टुकड़ी पर होता है, उसे SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कहते हैं. यह देश की सबसे प्रशिक्षित और हाई सिक्योरिटी फोर्स में से एक मानी जाती है. इसे 1985 में स्थापित किया गया था और इसे औपचारिक दर्जा 1988 से प्राप्त हुआ. SPG का सबसे मुख्य काम प्रधानमंत्री और उनके नजदीकी परिवार को क्लोज प्रोटेक्शन देना होता है. यह टीम चाहे चुनावी रैली हो, विदेशी दौरा हो या कोई निजी कार्यक्रम, हर प्रकार के संभावित खतरे को ढूंढकर खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार रहती है.

क्या सीधे SPG कमांडो बन सकते हैं?

बहुत से लोगों के दिमाग में यह प्रश्न रहता है कि क्या सीधे SPG में भर्ती हो सकते हैं? SPG में शामिल होने के लिए आपको पहले किसी अन्य सुरक्षा बल या पुलिस सेवा का हिस्सा बनना पड़ता है. यह एक तरह की एलीट डिप्लॉयमेंट होती है, जहां सिर्फ उन्हीं अधिकारियों और जवानों को चुना जाता है जिनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहता है.

SPG कमांडो बनने का सही रास्ता

SPG में शामिल होने के लिए सबसे पहला कदम है किसी प्रतिष्ठित सुरक्षा बल जैसे CRPF, BSF, CISF में भर्ती होना. इसके अलावा IPS के अधिकारी भी SPG में लिए जा सकते हैं. इन सेवाओं में चयन के बाद उम्मीदवारों को कठोर ट्रेनिंग और फील्ड अनुभव मिलता है, जो आगे चलकर SPG के चयन में एक अहम भूमिका निभाता है.

चयन प्रक्रिया

SPG का चयन बेहद सख्त होता है. इसमें उम्मीदवारों की फिजिकल, मेंटल और Decision Making क्षमताओं को काफी गहराई से परखा जाता है. फिजिकल टेस्ट में स्टैमिना, स्पीड और रिफ्लेक्स पर जोर दिया जाता है. मेंटल टेस्ट का मकसद यह होता है कि उम्मीदवार किसी तनावपूर्ण हालत में भी शांत रहकर सही निर्णय ले सकता है या नहीं. इसके अलावा मेडिकल जांच और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंटरव्यू भी लिया जाता है. इसमें वही सफल होते हैं जो पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने आप को हर स्तर पर साबित कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें – मौत बनकर आने वाली मिसाइल को हवा में कैसे ढेर करती है इंडियन नेवी, कितना घातक है डिफेंस सिस्टम?

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
  • नागरिक की उम्र 35 वर्ष के आसपास तक होनी चाहिए.
  • न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है, हालांकि उच्च पदों के लिए ग्रेजुएशन या उससे ज्यादा योग्यता फायदेमंद होती है.

सैलरी और सुविधाएं

SPG कमांडो को उनकी जिम्मेदारी और जोखिम के अनुसार, आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. उन्हें बेसिक सैलरी के अलावा स्पेशल अलाउंस, जोखिम भत्ता, बेहतर आवास और उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि इस नौकरी में मिलने वाली असली कमाई सम्मान और गर्व होता है, क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं.

यह भी पढ़ें – Iran Israel US War Dictionary: खातम अल-अनबिया से खार्ग तक! जानें ईरान-US युद्ध के 10 अहम शब्द, जिनसे तय हो रही जंग की हर चाल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link