भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका

भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका


Sheep Farming Tips: आज के वक्त में सिर्फ खेती के सहारे ही कमाई नहीं होती बल्कि किसान अब आप पशुपालन से भी अच्छी इनकम कमा रहे हैं. पिछले कुछ वक्त से किसानों के बीच भेड़ पालन का बिजनेस काफी बढ़ा है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन के जरिए किसानों और पशुपालकों को इस सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए सब्सिडी का फायदा दे रही है.

इस स्कीम में लोगों को पशुपालन के जरिए एक्सट्रा इनकम का मौका दिया जा रहा है. अगर कोई किसान सही प्लानिंग के साथ भेड़ पालन शुरू करना चाहता है. तो सरकार की यह स्कीम शुरुआती खर्च को काफी हद तक कम कर सकती है.

अच्छी नस्ल की भेड़ खरीदने से लेकर शेड बनाने और दूसरी जरूरी सुविधाएं तैयार करने तक कई कामों में आर्थिक मदद मिलती है. हालांकि स्कीम का पूरा फायदा तभी मिलता है. जब आवेदन सही तरीके से किया जाए और तय नियमों का पालन किया जाए. इसलिए  इस योजना की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है.

कैसे मिलता है सब्सिडी का फायदा?

राष्ट्रीय पशुधन मिशन का मकसद देश में पशुपालन को और आधुनिक बनाना है और किसानों की इनकम बढ़ाना है. इस स्कीम के तहत भेड़ पालन पर अलग-अलग तरह से सब्सिडी मिलती है. अगर कोई किसान या पशुपालक नई यूनिट शुरू करना चाहता है या अपने पुराने कारोबार का विस्तार करना चाहता है. 

तो वह इस स्कीम का फायदा उठा सकता है. कई मामलों में शेड बनाने, अच्छी नस्ल की भेड़ खरीदने, ब्रीडिंग यूनिट तैयार करने और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी आर्थिक मदद मिलती है. सब्सिडी की रकम प्रोजेक्ट और राज्य के नियमों के हिसाब से अलग हो सकती है. कई राज्यों में इस स्कीम को राज्य पशुपालन विभाग के जरिए लागू किया जाता है.

इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले के पशुपालन विभाग या राज्य सरकार के पोर्टल पर जाकर लेटेस्ट गाइडलाइन जरूर देख लें. सही जानकारी के साथ बनाया गया प्रोजेक्ट जल्दी मंजूर होने के चांस रखता है और बिजनेस शुरू करना भी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा

आवेदन से पहले तैयार रखें यह जरूरी चीजें

अगर आप राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत सब्सिडी लेना चाहते हैं. तो सबसे पहले एक बढ़िया बिजनेस प्लान तैयार करें. इसमें यह साफ होना चाहिए कि आप कितनी भेड़ खरीदेंगे, किस नस्ल का चुनाव करेंगे, शेड कहां बनेगा, चारे की व्यवस्था कैसे होगी और पूरे प्रोजेक्ट पर कितना खर्च आएगा. 

इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और जमीन या लीज से जुड़े डॉक्यूमेंट तैयार रखें. अगर बैंक लोन भी लिया जा रहा है, तो बैंक कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट मांग सकता है. कई राज्यों में आवेदन की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन हो चुकी है. जबकि कुछ जगहों पर जिला पशुपालन कार्यालय के जरिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. 

आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही देना बेहद जरूरी है. क्योंकि किसी भी गलती की वजह से फाइल अटक सकती है. डॉक्यूमेंट पूरे होने और जांच पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों को तय नियमों के मुताबिक सब्सिडी का फायदा दिया जाता है.

इन तरीकों से बढ़ेगी बढ़ाई

योजना में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी आपके भेड़ पालन बिजनेस की शुरुआत को आसान बना सकती है. लेकिन अच्छी कमाई के लिए कुछ चीजों का सही चुनाव जरूरी है. हमेशा ऐसी नस्ल चुनें, जिसकी ग्रोथ अच्छी हो और बाजार में डिमांड भी बनी रहे. भेड़ों के लिए साफ, सूखा और हवादार शेड तैयार करें, ताकि बीमारी का खतरा कम रहे. समय समय पर वैक्सीनेशन और हेल्थ चेकअप कराते रहें. पौष्टिक चारा और साफ पानी की व्यवस्था हमेशा बनी रहनी चाहिए.

अगर भेड़ों की देखभाल सही तरीके से होगी तो उनकी ग्रोथ भी बेहतर होगी साथ में ऊन और मटन दोनों से अच्छी इनकम मिल सकती है. इसके साथ ही लोकर मार्केट, मीट प्रोसेसिंग यूनिट और बड़े खरीदारों से संपर्क बनाकर बिक्री के बेहतर मौके तलाशें. अगर हो सके तो किसान उत्पादक संगठन या सहकारी समिति के साथ जुड़कर भी काम किया जा सकता है.  इससे मार्केट तक पहुंच आसान होती है और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन की सब्सिडी मिलने से ग्रामीण इलाकों में अब रोजगार भी बढ़ रहा है. 

भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका

यह भी पढ़ें: GI टैग वाली चीजों की खेती करने पर क्या मिलता है फायदा?



Source link