तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता


तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार ये भूकंप दोपहर 2 बजकर 9 बजे आया. इससे पहले चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 22 अक्टूबर 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 76 अन्य लोग घायल हो गए, जिसके बाद 12,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद चीन ने जिंदा बचे लोगों की तलाश के लिए क्षेत्र में सैटेलाइट और ड्रोन तैनात किए. अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजकर 33 मिनट (स्थानीय समय) पर नागकू शहर की बाकेन काउंटी में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम गहराई पर था. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से खबर दी कि अब तक 12,489 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है.

चीन ने भूकंप प्रभावित इलाके में किए जांच

अधिकारियों के बताया कि बचाव एवं राहत अभियान के साथ-साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करने का काम जारी है. चीन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम (CSSC) ने शुक्रवार को बताया कि बचाव कामों में मदद के लिए चीन ने भूकंप प्रभावित इलाके में आपातकालीन संचार सुविधा देने और वहां की तस्वीरें लेने के लिए सैटेलाइट और मानवरहित विमानों को तैनात किया है. तिब्बती पठार को भूकंप के खतरे के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यह क्षेत्र उस स्थान के ठीक ऊपर स्थित है, जहां यूरेशियाई एवं भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिससे भूकंपीय कंपन पैदा होती है.

भूकंप में 330 से अधिक मकान ढह गए

शिन्हुआ के अनुसार, चीन ने भूकंप के बाद आपातकालीन आपदा राहत के लिए लगभग 75 लाख अमेरिकी डॉलर (पांच करोड़ युआन) आवंटित किए हैं और पुनर्वास कार्यों के लिए तीन करोड़ युआन की अतिरिक्त राशि निर्धारित की है. इससे पहले आई खबरों के अनुसार, भूकंप में 330 से अधिक मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. 



Source link