पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) भाजपा पर लगातार हमले कर रही है. इस बीच टीएमसी के निलंबित नेता रिजू दत्ता ने टीएमसी की हार और राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने को लेकर बात कही है. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि लगातार यह बात कही जा रही है कि राज्य की महिलाएं टीएमसी को इसलिए वोट देती हैं, क्योंकि उन्हें हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं. क्या ऐसा कहना महिलाओं का अपमान नहीं है?
क्या लोगों को खरीदने की मानसिकता के साथ सरकार चल सकती हैः सामिक
#WATCH | Kolkata | On suspended TMC leader, Riju Dutta’s statement, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya says, “… One thing that kept coming up in the headlines, in every leader’s statement, was that women are TMC voters because they get 1500 rupees each. Isn’t this an… https://t.co/7wHurQcDVm pic.twitter.com/4b8OUhgkrr
— ANI (@ANI) May 10, 2026
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘लगातार हर नेता की तरफ से यह कहा जा रहा था कि महिलाएं सिर्फ इसलिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) को वोट देती है, क्योंकि उन्हें 1500 रुपये मिलते हैं. क्या यह महिलाओं का अपमान नहीं है? और जो पैसा सरकार की तरफ से उन्हें दिया गया तो वो किसका पैसा था, किसकी जमींदारी का पैसा था. वो रुपया तो जनता का ही था न.’
यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम गीत, थलपति विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?
उन्होंने कहा, ‘क्या किसी की राजनीतिक समझ और राजनीतिक जागरूकता को 1500 रुपये देकर खरीदा जा सकती है? अगर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिलाओं को 3000 रुपये दे रही है, तो इसका मतलब क्या यह है कि अब सभी महिलाएं भाजपा के साथ हो जाएंगी? क्या लोगों को खरीदने वाली मानसिकता के साथ सरकार चलाई जा सकती है?’ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और टीएमसी एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं.
तृणमूल कांग्रेस की हार की वजह पर बोले रिजू दत्ता?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और टीएमसी की हार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की हार के सबसे बड़े कारणों में से एक है महिलाओं का अपमान. हमें लगता था कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं आंख मूंद कर ममता दीदी को वोट देंगी, लेकिन टीएमसी के जो निचले स्तर के नेता हैं, इन लोगों ने महीने भर महीने, सालों तक हिंदू महिलाओं के ऊपर अत्याचार किया है.’ उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप 1500 रुपये में एक महिला का आत्मसम्मान नहीं खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः US Iran War: ‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान






