- सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होगी.
- अंक सुधारने या कंपार्टमेंट वाले छात्र परीक्षा दे सकते हैं.
- 2 जून से स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा.
- परीक्षा का सिलेबस मुख्य बोर्ड परीक्षा 2026 जैसा रहेगा.
सीबीएसई ने क्लास 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 को लेकर जरूरी जानकारी जारी कर दी है. जिन छात्रों को किसी विषय में कंपार्टमेंट मिला है या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा एक और मौका लेकर आई है. इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं. बोर्ड ने परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य नियमों को लेकर भी जानकारी दी है.
CBSE के अनुसार 12वीं क्लास सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई है जिन्हें मुख्य परीक्षा में कंपार्टमेंट मिला है या जो किसी एक विषय में अपने अंक बेहतर करना चाहते हैं. परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों को जल्दी परिणाम मिल सके.
कौन से छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?
इस परीक्षा में कई श्रेणी के छात्र शामिल हो सकते हैं. वे छात्र जिन्होंने 2026 में Class 12 पास किया है और किसी एक विषय में अंक सुधारना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 2026 में कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं. वहीं 2025 के कंपार्टमेंट छात्र, जिनके लिए यह अंतिम अवसर है, वे भी परीक्षा दे सकते हैं. अगर कोई छात्र निर्धारित सीमा से ज्यादा विषयों में असफल होता है तो उसे एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा जाएगा. ऐसे छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र में सभी विषयों की परीक्षा फिर से देनी होगी.
आवेदन प्रक्रिया और LOC सबमिशन
CBSE की तरफ से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी. यह प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी. बोर्ड ने साफ कहा है कि एक बार जानकारी जमा होने के बाद विषय या छात्र का नाम जोड़ने और हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए स्कूल और छात्रों को जानकारी सावधानी से भरनी होगी.
परीक्षा का सिलेबस और रिजल्ट
सप्लीमेंट्री परीक्षा का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान लागू था. छात्रों को किसी नए पैटर्न या नए पाठ्यक्रम की चिंता करने की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जुलाई महीने में जारी किया जा सकता है.
इस बार पास प्रतिशत में आई गिरावट
इस साल CBSE Class 12 के कुल पास प्रतिशत में कुछ कमी देखने को मिली. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पास प्रतिशत थोड़ा कम रहा. हालांकि बोर्ड ने हमेशा की तरह मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला जारी रखा है. इसका उद्देश्य छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम करना बताया गया है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






