हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही एक्टर पर एक जानलेवा हमला हुआ था. हालांकि गनीमत रही कि वो सुरक्षित बच गए थे. अब हमले के बाद एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है. आइए जानते हैं कि ये डील कब, कहां और कितने करोड़ रुपये में हुई है?

टाइगर श्रॉफ ने करोड़ों में बेचा अपना अपार्टमेंट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix से मिली जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ का मुंबई के खार वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट था. इसे एक्टर ने 9 करोड़ रुपये की कीमत में बेच दिया है. ये सौदा 22 अक्टूबर 2026 को रजिस्टर किया गया था.

9वीं मंजिल पर है अपार्टमेंट

टाइगर श्रॉफ की ये प्रॉपर्टी मुंबई के खार में रुस्तमजी पैरामाउंट डी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 9वीं मंजिल पर स्थित है. इसका कुल कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट का है. इससे पहले एक्टर ने पिछले साल एक अन्य अपार्टमेंट 15.6 करोड़ रुपये में बेचा था. वहीं साल 2026 की शुरुआत में अभिनेता ने पुणे के हडपसर में अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को 8.87 करोड़ रुपये में बेचा था.

टाइगर पर हुआ था जानलेवा हमला

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर जब मुंबई के जुहू में पुष्पा नरसी पार्क के पास एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठकर रवाना हो रहे थे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था. तीन बाइक सवार युवकों ने उन पर फायरिंग की थी. हालांकि टाइगर को मामूली चोट आई थी. उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था. तीन में से एक युवक बाइक पर बैठा रहा और एक युवक ने सात राउंड फायरिंग की. जबकि एक अन्य हमलावर की बंदूक हमले के वक्त जाम हो गई थी.

मामले में अब तक 11 आरोपी अरेस्ट

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने आए तीनों बाइक सवार युवकों को पुलिस ने अगले ही दिन कोटा से अरेस्ट कर लिया था. इस हमले के पीछे और भी कई लोग शामिल रहे. अब तक टोटल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. रिहान, ऋतिक और फूल सिंह नाम के आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में है.



Source link