‘हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं’, PM मोदी ने शेयर की एक और रील

‘हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं’, PM मोदी ने शेयर की एक और रील


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को लेकर गुरुवार 6 अगस्त 2026 को एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए, देशवासियों से खास अपील की है. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील साझा की है. शुक्रवार को देशभर में हैंडलूम डे मनाया जाएगा. ऐसे में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि कल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे है. आइए भारत की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाएं. बकायदा प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह मनाए गए फ्रेंडशिप डे का हवाला देते हुए आग्रह किया है कि 7 अगस्त सभी लोग हैंडलूम डे भी मनाएं. 

 

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो में क्या कहा है? 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था. और आत्म गौरव भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था. अभी पिछले सप्ताह आप लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाया. ऐसे में मैं आपसे आग्रह करता हूं, कि 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है. हमें इतने ही उत्साह और उमंग के साथ, हेंडलूम डे मनाना है. और हेंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार, बुनकर परिवार, अपने हाथों से अपने छोटे छोटे लूम पर कपड़े बनाते हैं, अब नई नई वैराइटी होती है. आप लोग भी इस तरह की वैरायटी के साथ GRWM Video करके जरूर दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं. हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते है. हमारा काम है, आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए,  हमारे इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों के लिए भी, आर्थिक रूप से समृद्ध करना. आइए, हम स्वयं हैंडलूम से कुछ न कुछ खऱीदें. उसका एक वीडियो बनाएं और देश और दुनिया में उसे प्रचारित करें.’ 

यह भी पढ़ें:

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट…, Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा





Source link