- दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर, दो साल के अपडेट मिलेंगे.
karbonn Rebel 5g : स्मार्टफोन बाजार में एक समय ऐसा भी था, जब भारतीय ब्रांड Karbonn के फोन आम लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते थे, हालांकि बदलते बाजार और नए ब्रांड्स के आने के साथ कंपनी की मौजूदगी धीरे-धीरे कम होती गई. अब Karbonn एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने दो नए 5G स्मार्टफोन के साथ वापसी का ऐलान किया है.
इनमें Karbonn Rebel 5G और Karbonn Rebel Pro 5G शामिल हैं. खास बात यह है कि दोनों फोन में बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि Karbonn का नया फोन बड़ी बैटरी के दम पर कितनी चुनौती देगा.
2 नवंबर को भारत में लॉन्च होंगे दोनों स्मार्टफोन
Karbonn ने अपने नए Rebel सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. यह दोनों फोन 2 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे. इनके लिए Amazon India पर अलग-अलग माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी हैं, जहां फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी गई है. कंपनी ने अभी इनकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि शुरुआती रिटेल लिस्टिंग और बाजार में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, इनकी शुरुआती कीमत करीब 14,990 रुपये हो सकती है. यह दोनों स्मार्टफोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
Karbonn का नया फोन बड़ी बैटरी के दम पर कितनी चुनौती देगा
Karbonn Rebel 5G उन यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है, जिनकी प्रेफरेंस बड़ी बैटरी है. इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स है. हालांकि, इसमें स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके पिछले हिस्से पर हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें ट्राइएंगुलर डिजाइन में तीन कैमरा सेंसर नजर आते हैं. यह सिल्वर, गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें – Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Karbonn Rebel Pro 5G में मिलेगी 6000mAh बैटरी
सीरीज का Karbonn Rebel Pro 5G थोड़ा बेहतर डिस्प्ले फीचर्स के साथ आएगा. इसमें 6.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 720 निट्स है. फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 20W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसके बॉक्स में चार्जिंग अडैप्टर भी मिलेगा. साथ ही इसमें फ्लैट फ्रेम और पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. यह फोन मैरून, गोल्डन, ब्लू और ऐश कलर में आएगा.
Android 16 के साथ आएंगे दोनों फोन
Karbonn ने अपने नए स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर पर भी खास ध्यान दिया है. यह दोनों डिवाइस Android 16 के साथ लॉन्च होंगे. कंपनी का दावा है कि इनमें जीरो-ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अलावा दोनों फोन को दो बड़े Android अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है. इनमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें – iPhone Voice Control : अब iPhone बनेगा आपका रिमोट कैमरा, बिना छुए ऐसे करें फोटो क्लिक






