1000 का हर्बल तेल 75000 रुपए में बेचा, थाईलैंड में भारतीय युवक के साथ कांड

1000 का हर्बल तेल 75000 रुपए में बेचा, थाईलैंड में भारतीय युवक के साथ कांड


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर विदेश में खरीदारी से बचें।

अक्सर जब लोग विदेश घूमने जाते हैं तो सोचते हैं कि लौटते समय अपने परिवार और दोस्तों के लिए भी कुछ खरीद लें. ऐसे में सोचिए, अगर आपको विदेश में खरीदारी के दौरान कोई सामान कीमत से ज्यादा महंगा बेच दिया जाए तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?

ऐसा ही एक मामला थाईलैंड के पटाया से सामने आया है, यहां पर एक भारतीय टूरिस्ट को हर्बल प्रोडक्ट खरीदने के बदले में कई गुना ज्यादा भुगतान करना पड़ा. ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर मामला पूरा क्या है?

1000 रुपये समझकर खरीदा

बता दें कि पटाया सेकंड रोड पर एक व्यक्ति ने 380 थाई बाट में हर्बल प्रोडक्ट भारतीय पर्यटक को खरीदने के लिए कहा, लेकिन पर्यटक ने प्रोडक्ट की कीमत 1000 रुपये समझकर उसे खरीद लिया. 

टूरिस्ट को हर्बल प्रोडक्ट बेचा

दरअसल, भारतीय पर्यटक रात के समय पटाया सेकंड रोड पर घूम रहा था, इसी दौरान उसके पास वो व्यक्ति आया और युवक को हर्बल प्रोडक्ट बेचकर गया. लेकिन आगे जो हुआ, उससे भारतीय पर्यटक के पैरों तले जमीन खिसक गई.

आगे क्या हुआ?

हैरानी की बात ये है कि जब भारतीय पर्यटन ने सामान खरीद लिया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 27,600 थाई बाट (75 हजार से ज्यादा) काट लिए गए. यानी जिस सामान को पर्यटक ने 1000 रुपये समझकर खरीदा था, उसके बदले में उसके क्रेडिट कार्ड से 27,600 थाई बाट कट गए. 

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इस पूरे मामले की शिकायत पर्यटक ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. इसके बाद जब मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा तो विक्रेताओं से जुड़े एक व्यक्ति ने पर्यटक से संपर्क किया. ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या पर्यटक को पैसे वापस मिले भी या नहीं?

पैसे वापस मिलें?

बता दें कि जिस व्यक्ति ने पर्यटक से संपर्क किया, उसने पैसे वापस करने की बात कही, लेकिन उसके बदले में सामान वापस करने के लिए भी कहा. लेकिन अभी तय इस बारे में साफ पता नहीं चला है कि भारतीय पर्यटक को पैसे वापस मिले भी या नहीं. हां, लेकिन अगर आप भी थाईलैंड घूमने जा रहे हैं तो आपको भी ऐसे ही किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके सामान नहीं खरीदना चाहिए. 

कुछ बातों का खास ध्यान रखें

  • ऐसे ही किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी सामान न खरीदें.
  • अगर सामान खरीद भी रहे हैं तो पहले उसकी कीमत चेक करें.
  • वहीं कार्ड से भुगतान कर रहे हैं तो पहले अमाउंट चेक करें.
  • अगर कार्ड से गलत पैसे कट गए हैं तो अपने बैंक से बात करें.

विदेश में खरीदारी करने के लिए क्या बेहतर?

  • विदेश में शॉपिंग करने के लिए कैश अच्छा रहेगा या फिर कार्ड जानें
  • आप विदेश में कार्ड और कैश दोनों से खरीदारी कर सकते हैं.
  • कैश खासतौर पर लोकल मार्केट और छोटी दुकानों के लिए बेस्ट रहेगा.
  • वहीं कार्ड का इस्तेमाल, बड़े स्टोर, होटल और ऑनलाइन पेमेंट के लिए सही रहेगा.
  • अगर ज्यादा कैश लेकर घूमेंगे तो इसके गुम होने का भी खतरा रहता है.

PNB की 10500 ब्रांच का होगा ऑडिट! 11 करोड़ के फ्रॉड के बाद यूनियन की मांग



Source link