- वीवो X500 सीरीज Zeiss कैमरा, आईक्यूओओ 16 गेमिंग केंद्रित होगा.
Upcoming Flagship Smartphones : साल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन स्मार्टफोन बाजार में हलचल अभी कम नहीं हुई है. आने वाले कुछ हफ्तों में कई बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती हैं. ऐसे में अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी करने की जगह थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है.
इस लिस्ट में Motorola, OnePlus, Vivo, Xiaomi और iQOO जैसे बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं. इनमें किसी का फोकस गेमिंग और परफॉर्मेंस पर है, तो कोई कैमरा और फोटोग्राफी के मामले में खास होने वाला है. कुछ स्मार्टफोन भारत में आने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ की लॉन्चिंग को लेकर लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आई हैं. तो आइए जानते हैं कि इन पांच अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में क्या खास मिल सकता है.
2026 खत्म होने से पहले भारत में आएंगे ये धांसू फोन
Xiaomi 18 Pro
Xiaomi 18 Pro उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें छोटे आकार में प्रीमियम फीचर्स चाहिए. इसमें 6.4 इंच की OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में दो 200MP रियर कैमरे मिलते हैं, जिनमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकते हैं. Leica के साथ मिलकर कैमरा फीचर्स तैयार किए गए हैं. इसमें 7,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है.
OnePlus 16
OnePlus 16 में 6.78 इंच की LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. कैमरे के लिए इसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. फोन 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है. इसके Tomorrow’s Starlight वेरिएंट में पीछे LED लाइट इफेक्ट भी मिलेगा.
Vivo X500 सीरीज
Vivo की X500 सीरीज में X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं. इस सीरीज में Zeiss ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा. टॉप मॉडल Pro Max में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. इसमें 6.85 इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी मिलने की जानकारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 25 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Jio 3 Year Plan : बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
iQOO 16
गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए iQOO 16 खास ऑप्शन बन सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 2K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसकी स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,400mAh बैटरी हो सकती है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ तीन 50MP सेंसर मिलने की उम्मीद है. भारत में इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है.
Motorola Signature 27
Motorola का Signature 27 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और अब इसके भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है. इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. फोन में 7,000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है.
यह भी पढ़ें – WhatsApp Events : WhatsApp बना रहा इवेंट मैनेजमेंट आसान, जुड़े दो नए फीचर्स






