- ये ईयरफोन ₹7,000 की कीमत पर उपलब्ध होंगे..
Razer Gaming Earphones : गेमिंग के दौरान सिर्फ अच्छे ग्राफिक्स ही नहीं साफ आवाज और बेहतर साउंड एक्सपीरियंस भी काफी जरूरी होता है. खासकर जब गेम में आसपास होने वाली हलचल और दूसरे खिलाड़ियों की आवाज पर ध्यान देना हो, तब अच्छे ऑडियो डिवाइस की जरूरत महसूस होती है. इसी बीच गेमिंग हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी Razer ने अपने नए वायर्ड गेमिंग ईयरफोन लॉन्च किए हैं. इन्हें Razer Hammerhead V3 Chroma नाम दिया गया है. इन ईयरफोन में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ कंपनी की खास Chroma RGB लाइटिंग दी गई है. इसके अलावा इनमें अलग-अलग ऑडियो ड्राइवर और गेमिंग के लिए खास साउंड सपोर्ट भी मिलता है. तो आइए जानते हैं कि Razer Hammerhead V3 Chroma की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
Razer Hammerhead V3 Chroma के खास फीचर्स क्या हैं?
Razer Hammerhead V3 Chroma की एक खास बात इसकी RGB लाइटिंग है. इसमें कंपनी का Chroma RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें यूजर्स 1.68 करोड़ रंगों में से अपनी पसंद की लाइटिंग चुन सकते हैं. इसके अलावा ईयरफोन में चार प्रीसेट इक्वलाइजर प्रोफाइल मिलते हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक एक अतिरिक्त कस्टम EQ प्रोफाइल भी तैयार कर सकते हैं.
मिलेंगे दो अलग-अलग ऑडियो ड्राइवर
इन ईयरफोन में 11mm का मेन डायनामिक ड्राइवर दिया गया है. इसके साथ 6mm का अलग ट्वीटर ड्राइवर भी मौजूद है. कंपनी ने इनमें फीड-फॉरवर्ड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया है. वहीं PC पर यूज करने वाले यूजर्स को Razer Synapse 4 के जरिए THX Surround Sound 7.1 का सपोर्ट मिलेगा. इससे गेम खेलते समय सराउंड साउंड और आसपास की आवाजों की दिशा पहचानने में मदद मिल सकती है. ईयरफोन की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 28kHz है, जबकि इनकी इम्पीडेंस रेटिंग 32 ओम है. इनकी सेंसिटिविटी HATS के हिसाब से 106dBSPL बताई गई है. वहीं मैक्सिमम इनपुट पावर 10mW है.
गेमिंग के दौरान काम आएगा इनलाइन रिमोट
इन ईयरफोन में USB Type-C कनेक्टर दिया गया है, जिसका डिजाइन 90 डिग्री एंगल वाला है. इनमें 1.2 मीटर लंबी केबल मिलती है. साथ ही इनलाइन रिमोट भी दिया गया है, जिसमें ऑम्निडायरेक्शनल माइक्रोफोन मौजूद है. इसकी मदद से गेमिंग के दौरान ऑडियो और वॉइस कम्युनिकेशन को मैनेज किया जा सकता है. माइक्रोफोन का सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 63dB और 1kHz पर सेंसिटिविटी -26dB है.
यह भी पढ़ें – Airtel Subscriber Loss : Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान
IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं ईयरफोन
Razer के इन नए ईयरफोन को IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है. इसका मतलब है कि ये पानी के छींटों से सुरक्षा देते हैं. कंपनी ने इनमें गेमिंग से जुड़े ऑडियो फीचर्स के साथ कस्टमाइजेबल लाइटिंग और वायर्ड कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया है.
Razer Hammerhead V3 Chroma की कीमत
Razer Hammerhead V3 Chroma की कीमत 79.99 डॉलर यानी कीमत करीब 7,000 रुपये रखी गई है. कंपनी के नए वायर्ड ईयरफोन खरीदने के लिए Razer की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा इन्हें कुछ रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – WhatsApp Events : WhatsApp बना रहा इवेंट मैनेजमेंट आसान, जुड़े दो नए फीचर्स






