- iFFALCON छोटे कमरों के लिए बेहतर ऑडियो देता है।
एक जमाना था जब घर के लिए एक बढ़िया और बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मतलब 40 से 50 हजार रुपये का खर्चा होता था. लेकिन अब टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन मार्केट के कॉम्पिटिशन ने आम ग्राहकों की मौज करा दी है. आज के समय में अगर आपकी जेब में 25 हजार रुपये का भी बजट है. तो भी आप एक बढ़िया स्मार्टटीवी ले सकते हैं.
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ऐसे कई स्मार्ट टीवी मौजूद हैं. जो 25 हजार रुपये से कम कीमत में न सिर्फ 4K Ultra HD और QLED जैसी शानदार डिस्प्ले क्वालिटी दे रहे हैं. बल्कि डॉल्बी ऑडियो और वॉयस असिस्टेंट जैसे बढ़िया फीचर्स भी दे रहे हैं. अगर आप भी अपने पुराने टीवी को बदलकर एक नया स्मार्ट टीवी घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो मार्केट में मौजूद इन 5 मॉडल्स पर एक नजर जरूर डालें.
Xiaomi और Realme
अगर आप 25 हजार के बजट में सबसे तगड़ी पिक्चर क्वालिटी और बड़ा साइज चाहते हैं. तो Xiaomi LED 4K Ultra HD TV X Series 2025 एक बेहद बढ़िया चॉइस है. अमेजन पर यह 43 इंच का स्मार्ट टीवी करीब 24999 रुपये में मिल रहा है. इसमें सिनेमा जैसी क्लैरिटी के लिए Dolby Vision सपोर्ट, आंखों की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड और धमाकेदार आवाज के लिए 30W Xiaomi Sound आउटपुट दिया गया है. वहीं अगर आपका मन एक QLED टीवी लेने का है.
तो फ्लिपकार्ट पर Realme Techlife Cinesonic Q 109 Cm 43 Inch Qled Ultra Hd 4k Smart Google Tv महज 21299 रुपये में मिल रही है. बेजल-लेस डिजाइन वाले इस टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स, 3D Dolby Audio, मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर और इन-बिल्ट क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Xiaomi FX Series 109.22 cm 4K Ultra HD Smart LED Fire TV भी करीब 23999 रुपये में फायर टीवी एक्सपीरियंस के साथ एक अच्छा ऑप्शन है.
Samsung और Foxsky
बहुत से ग्राहक ऐसे होते हैं जिन्हें फीचर्स के साथ-साथ एक भरोसेमंद ब्रांड और मजबूत सिक्योरिटी भी चाहिए होती है. ऐसे लोगों के लिए फ्लिपकार्ट पर Samsung 80 cm HD Smart LED TV महज 16387 रुपये में एक बढ़िया डील साबित हो रही है. सैमसंग के इस टीवी में शानदार कॉन्ट्रास्ट के लिए HDR सपोर्ट, वॉयस सर्च रिमोट, Samsung Knox Security और फ्री चैनल्स के लिए सैमसंग टीवी प्लस की सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें: कितना भारी सामान उठा सकता है ड्रोन, इंसान के लिए कितना बड़ा साइज जरूरी?
दूसरी तरफ अगर आप कम पैसों में 40 इंच की स्क्रीन और तेज आवाज वाला टीवी ढूंढ रहे हैं. तो Foxsky Full HD LED Smart TV फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 13990 रुपये में मिल रहा है. इस फुल HD Android टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसके 30W स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos टेक्नोलॉजी है. जो कमरे के हर कोने में क्रिस्टल क्लियर साउंड पहुंचाती है. इसमेंगेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 10ms का रिस्पॉन्स टाइम और क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है.

iFFALCON Led Smart Google Tv
अगर आपका कमरा छोटा है और आप 25 हजार की पूरी रकम खर्च करने के बजाय 10 से 18 हजार के बीच ही कोई अच्छा ऑप्शन तलाश रहे हैं. तो भी ऑनलाइन मार्केट में कई शानदार मॉडल्स मौजूद हैं. फ्लिपकार्ट पर iFFALCON S55 Hd Led Smart Google Tv With Hdr 10 करीब 17999 रुपये में मिल रहा है. जिसमें मेटैलिक बेजल-लेस डिजाइन, 24W Dolby Audio और बच्चों के लिए खास गूगल फॉर किड्स और मल्टी-व्यूइंग मोड्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात






