8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?


8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर्मचारी वर्ग और पेंश भोगियों को बड़ी ही बेसब्री से है. 18 महीने का समय काटना भी इनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है. इसी बीच लगातार आ रहे अपडेट से केंद्र सरकार भी इन कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ा रही है. नवंबर 2025 में गठित हुए इस आयोग की बैठकें लगातार अलग- अलग राज्यों में चल रही है. जिससे कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं.

उम्मीद लगाई जा रही है कि ये पैनल वेतन और पेंशन में बदलाव की सिफारिश करते समय महंगाई, आर्थिक हालात और कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों पर भी विचार करेगा. कर्मचारी संगठनों ने ज्यादा वेतन, बेहतर भत्ता और हाई फिटमेंट फैक्टर की मांग उठाई है.

कर्मचारियों का अहम सवाल
जैसे-जैसे ये चर्चा और बैठकों दौर आगे बढ़ रहा है, कर्मचारियों के मन में एक जरूरी सवाल भी उठ रहा है, कि प्रस्तावित सैलरी स्ट्रक्चर के तहत, ज्यादा बेसिक सैलरी या बढ़ा हुए भत्ता, इनमें से उन्हें किससे ज्यादा फायदा मिलेगा? तो आइये जानते हैं कि कर्मचारियों को किससे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है.

ज्यादा भत्ता देगा तत्काल राहत
ज्यादा वेतन भत्ता यानी डियरनेस अलाउंस कर्मचारियों को रोजमर्रा के खर्चों जैसे, किराया, ट्रैवल और फ्यूल को संभालने में मदद कर सकता है. हालांकि इनका असर क्या होगा ये संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर के तहत तय की गई दरों और पात्रता शर्तों पर निर्भर करेगा. खासतौर से जिन कर्मचारियों को रहने-सहने के लिए हाई मेंटेनेंस देना पड़ता है, उनके लिए भत्तों में बढ़ोतरी तत्काल वित्तीय राहत ला सकती है.

बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी से क्या होगा फायदा?
तो वहीं बेसिक सैलरी के ज्यादा होने का फायदा लॉन्ग टर्म होता है. इसका फायदा लंबे समय तक मिल सकता है, क्योंकि रिटायरमेंट से जुड़े कई फायदे वेतन या उस योगदान से जुड़े होते हैं, जिनकी गणना पात्र सैलरी घटकों के आधार पर की जाती है.

ऐस में जिन कर्मचारियों को तत्काल फायदा चाहिए उन्हें डीए हाइक से फायदा होगा, तो वहीं जिन्हें लंबे समय की राहत चाहिए उनके लिए सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें: एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान



Source link