मुर्गी फार्म खोलने में कितना आता है खर्च, जानिए 100 मुर्गियों पर कितना मुनाफा कमा सकते हैं आप?

मुर्गी फार्म खोलने में कितना आता है खर्च, जानिए 100 मुर्गियों पर कितना मुनाफा कमा सकते हैं आप?


Poultry Farm Business:  खेती-किसानी के साथ कमाई का एक्स्ट्रा जरिया ढूंढ रहे लोगों के लिए पोल्ट्री फार्मिंग यानी मुर्गी पालन एक सदाबहार बिजनेस साबित हो रहा है. आज के दौर में जिस तरह से मार्केट में अंडे और चिकन की डिमांड बढ़ रही है. उसने इस काम को एक मुनाफेदार स्टार्टअप में बदल दिया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत बड़े लेवल पर शुरू करने की जरूरत नहीं है. 

आप छोटे पैमाने से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकते हैं. सरकार की ओर से मिल रही सब्सिडी और ट्रेनिंग सुविधाओं ने भी अब युवाओं का ध्यान इस बिजनेस की तरफ खींचा है. कम जगह और कम मेहनत में अच्छा रिटर्न देने वाला यह काम अब ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरी इलाकों के आसपास भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

100 मुर्गियों के सेटअप का खर्च

अगर आप छोटे स्तर पर 100 मुर्गियों के साथ काम शुरू करना चाहते हैं. तो यह एक स्मार्ट और कम रिस्क वाला फैसला हो सकता है. 100 चूजों को खरीदने के लिए लगभग 3000 से 4000 रुपये का खर्चा आता है. क्योंकि मार्केट में एक अच्छी क्वालिटी का चूजा 30 से 40 रुपये के आसपास मिल जाता है. 

इसके अलावा इनके रहने के लिए शेड, दाना-पानी के बर्तन और शुरुआती फीडिंग पर करीब 10000 से 15000 रुपये खर्च हो सकते हैं. कुल मिलाकर 20 से 25 हजार रुपये के बजट में आप अपना खुद का एक छोटा पोल्ट्री सेटअप तैयार कर सकते हैं.

  • चूजों की खरीद पर लगभग 3,000-4,000 रुपये और दाने-दवाइयों पर शुरुआती खर्च होगा.
  • शेड बनाने के लिए पुरानी लकड़ी या बांस का इस्तेमाल कर आप सेटअप की कॉस्ट घटा सकते हैं.

एक बार सेटअप तैयार हो जाए तो बस मुर्गियों की सही देखभाल और वैक्सीनेशन पर ध्यान देना होता है जिससे नुकसान की गुंजाइश न रहे.

यह भी पढ़ें: फालसा की खेती में तगड़ा मुनाफा, 20 दिन की फसल से लाखों की इनकम, जानें उगाने का सही तरीका

हर महीने होने वाली इनकम

मुर्गी पालन में कमाई के दो बड़े सोर्स होते हैं अंडे और तैयार मुर्गे. एक मुर्गी साल भर में औसत 150 से 250 तक अंडे देती है. जिन्हें बेचकर आप हर महीने अच्छी-खासी रकम जमा कर सकते हैं. अगर आप सिर्फ 100 मुर्गियों के अंडे बेचते हैं. तो भी महीने के 10 से 15 हजार रुपये की इनकम आसानी से हो जाती है. 

वहीं जब चूजे 5-6 महीने में बड़े होकर तैयार हो जाते हैं. तो एक मैच्योर मुर्गा मार्केट में 500 रुपये से भी ज्यादा में बिकता है. अगर आप हर महीने थोड़े-थोड़े मुर्गे भी बेचते हैं, तो 25 से 30 हजार रुपये तक का प्रॉफिट कमाना मुश्किल नहीं है.

  • अंडे बेचकर महीने की रेगुलर इनकम होती है और तैयार मुर्गों की बिक्री से मोटा एकमुश्त पैसा मिलता है.
  • देसी मुर्गियों की डिमांड ज्यादा होने के कारण इनका मार्केट रेट हमेशा ब्रॉयलर से बेहतर रहता है.

सही मैनेजमेंट और फीडिंग के जरिए आप बहुत कम समय में अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट मोड में आ सकते हैं.

सब्सिडी का ऐसे उठाएं फायदा

पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें नेशनल लाइवस्टॉक मिशन (NLM) जैसी योजनाओं के तहत भारी सब्सिडी दे रही हैं. कई राज्यों में मुर्गी पालन शुरू करने के लिए 40% से लेकर 50% तक की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ आधा हो जाता है. 

इसके अलावा पशुपालन विभाग से आपको मुफ्त ट्रेनिंग भी मिल सकती है जहाँ मुर्गियों की नस्ल, बीमारियों से बचाव और मॉडर्न फार्मिंग के टिप्स दिए जाते हैं. बैंक भी अब किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य एग्री-लोन के जरिए आसान किस्तों पर पैसा मुहैया करा रहे हैं.

  • नेशनल लाइवस्टॉक मिशन और AHIDF जैसी योजनाओं के तहत लोन और सब्सिडी के लिए अप्लाई करें.
  • सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में हिस्सा लेकर बिजनेस की बारीकियां समझें ताकि रिस्क फैक्टर कम हो सके.

सरकारी मदद और सही मार्केटिंग के दम पर छोटे स्तर से शुरू हुआ यह बिजनेस आपको जल्द ही एक सफल एंटरप्रेन्योर बना सकता है.

यह भी पढ़ें: सौंफ की खेती कर रही किसानों को मालामाल, इस आसान तरीके से होगी तगड़ी कमाई



Source link