खाने में ज्यादा तेल मतलब बीमारियां, जानें कम इस्तेमाल से कितनी सुधर सकती है सेहत?

खाने में ज्यादा तेल मतलब बीमारियां, जानें कम इस्तेमाल से कितनी सुधर सकती है सेहत?


What Happens When You Eat Too Much Oily Food: भारतीय किचन में तेल का इस्तेमाल लगभग हर खाने का हिस्सा माना जाता है. तड़का लगाने से लेकर डीप फ्राई तक, कई डिशेज बिना तेल के अधूरी लगती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जरूरत से ज्यादा तेल आपकी सेहत पर कितना भारी पड़ सकता है? आजकल एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि ज्यादा ऑयली खाना धीरे-धीरे शरीर को कई बीमारियों की तरफ धकेल सकता है. 

भारत में कितने प्रतिशत लोग ऑयली फूड खाना पसंद करते हैं?

Redcliffelabs की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 38 प्रतिशत लोग नियमित रूप से तले हुए स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, जबकि सिर्फ 28 प्रतिशत लोग ही संतुलित डाइट लेते हैं, जिसमें फल, सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल होती हैं. स्टडीज में यह भी सामने आया है कि हाई-कैलोरी और ऑयली फूड का सेवन लगातार बढ़ रहा है.

क्यों तला हुआ खाना पसंद करते हैं लोग? 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग अक्सर तला हुआ खाना इसलिए ज्यादा खाते हैं, क्योंकि इसका स्वाद उन्हें पसंद आता है और यह तुरंत क्रेविंग को शांत करता है. लेकिन यही आदत आगे चलकर कई हेल्थ समस्याओं की वजह बन सकती है. 

ज्यादा ऑयली खाने से क्या होता है नुकसान

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट Redcliffelabs के अनुसार, बहुत ज्यादा ऑयली खाना सबसे पहले डाइजेशन पर असर डालता है. कई लोगों को तला हुआ खाना खाने के बाद पेट भारी लगना, ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं. दरअसल, ज्यादा फैट वाले खाने को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे डाइजेशन स्लो हो जाता है. 

आपके मूड पर भी होता है असर

सिर्फ पेट ही नहीं, ज्यादा ऑयली खाना मूड पर भी असर डाल सकता है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड में मौजूद अनहेल्दी ट्रांस फैट्स शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं, जो दिमाग के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं. कुछ स्टडीज में ज्यादा फ्राइड फूड खाने वालों में डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षण भी ज्यादा पाए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें – Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

वजन और हार्ट हेल्थ पर भी होता है नुकसान 

लंबे समय तक ज्यादा तेल वाला खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है. फ्राइड फूड में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं. यही वजह है कि लगातार ऑयली खाना मोटापे और उससे जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है.  ज्यादा तेल हार्ट हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. समय के साथ यह धमनियों में प्लाक जमा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है. 

फैटी लिवर का भी शिकार हो सकते हैं आप

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि जरूरत से ज्यादा तला हुआ खाना टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकता है. फ्राइड फूड इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाने में भूमिका निभाता है, जो डायबिटीज की बड़ी वजह मानी जाती है. इसके अलावा फैटी लिवर जैसी समस्याएं भी ज्यादा ऑयली डाइट से जुड़ी हुई हैं. 

 हालांकि अच्छी बात यह है कि छोटे-छोटे बदलाव करके सेहत में बड़ा सुधार लाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डीप फ्राई चीजों की जगह बेक्ड या ग्रिल्ड फूड चुनें. इसके साथ ही खाने में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स को शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link