IPL 2026 में विराट कोहली बल्ले से निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस सीजन विराट अपनी पहली 7 पारियों में 328 रन बना चुके थे, लेकिन पिछली चार पारियों में उनके बल्ले से केवल 51 रन आए हैं. बल्लेबाजी में खराब फॉर्म के बीच उनका गेंदबाजी का वीडियो वायरल हो गया है. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पूर्व नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया.
विराट कोहली ने की गेंदबाजी
दरअसल 13 मई को बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच शुरू होने में देरी हुई. बारिश रुकने के बाद जब दोनों टीम अभ्यास के लिए मैदान पर आईं, तब नेट्स में विराट कोहली ने काफी देर तक गेंदबाजी का अभ्यास किया.
विराट इस बार सिर्फ नेट्स में बॉलिंग करते दिखे, लेकिन इससे पहले उन्होंने कई बार मैचों में भी गेंदबाजी में हाथ आजमाए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4 विकेट भी लिए हैं. हालांकि 2015 के बाद उन्हें कभी IPL में गेंदबाजी करते नहीं देखा गया है. इसपर RCB में विराट के साथ खेल चुके उमेश यादव ने बताया कि विराट का बॉलिंग एक्शन थोड़ा अजीब है, जिसका असर उनकी मांसपेशियों पर पड़ता है. इस कारण विराट ने कभी 2015 के बाद गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया है.
Virat Kohli bowling in the Practice ahead of the KKR match. 🐐 pic.twitter.com/MMijhvizyB
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 13, 2026
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी किया कमाल
विराट कोहली की गेंदबाजी केवल इंडियन प्रीमियर लीग तक सीमित नहीं रही है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे और टी20 फॉर्मेट में कुल मिलाकर 9 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में भी गेंदबाजी की है, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 के बीच सनराइजर्स के धाकड़ क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, क्रिकेट जगत हैरान
MI ने कर दिया रिलीज, तो ये 3 टीम हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी दांव पर लगाने को होंगी तैयार!






