यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे.
  • आयोग परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.
  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट लेना होगा.
  • एडमिट कार्ड में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी की जांच अवश्य करें.

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से UPSC की वेबसाइट चेक करते रहें.

जल्द जारी हो सकता है UPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स और आयोग के पिछले पैटर्न के अनुसार, परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं.इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि आयोग 15 मई के आसपास ई-एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

इन वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट
upsc.gov.in
upsconline.gov.in
upsconline.nic.in

एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा. आयोग डाक के माध्यम से कोई भी हॉल टिकट नहीं भेजेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा.

यह भी पढ़ें – MBBS सीटें बचानी हैं तो 30 मई तक करें यह जरूरी काम, NMC का मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

एडमिट कार्ड में जरूर जांच लें ये जानकारियां

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • फोटो और हस्ताक्षर

अगर किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत UPSC से संपर्क कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CSE Prelims Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  •  इसके बाद “UPSC CSE Prelims Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा. 
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए परीक्षा से पहले इसका प्रिंट लेना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें – NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, जानें अब तक कितने स्टूडेंट्स कर चुके हैं सुसाइड?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link