Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
OTP बताया भी नहीं, फिर कैसे खाली हो जाता है अकाउंट?

OTP बताया भी नहीं, फिर कैसे खाली हो जाता है अकाउंट?

By / 28 July, 2026


OTP fraud: आज के समय में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले लोगों को लगता था कि जब तक वह अपना OTP किसी के साथ शेयर नहीं करेंगे, तब तक उनके बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकल सकते. लेकिन अब साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कई मामलों में लोगों ने OTP किसी को नहीं बताया, फिर भी उनके अकाउंट से पैसे गायब हो गए. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आखिर ऐसा कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

फेक लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी

साइबर ठग अक्सर बैंक, बिजली विभाग, कुरियर कंपनी या सरकारी योजना के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते हैं. इन मैसेज में एक लिंक दिया जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है. अगर वहां बैंक अकाउंट, कार्ड नंबर, पासवर्ड या दूसरी जानकारी भर दी जाए, तो ठग उस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.

यह भी पढ़े: Google Maps में कैसे बदलें अपने घर की लोकेशन? ये है आसान तरीका

स्क्रीन शेयरिंग ऐप से भी हो सकती है ठगी

कई बार ठग खुद को बैंक कर्मचारी या कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कॉल करते हैं. वे कहते हैं कि आपके अकाउंट में कोई समस्या है और उसे ठीक करने के लिए एक ऐप डाउनलोड करनी होगी. यह ऐप स्क्रीन शेयरिंग ऐप होती है. जब यूजर उसे डाउनलोड करके परमिशन देता है, तो ठग फोन की स्क्रीन देख सकते हैं और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऐसी कोई ऐप डाउनलोड न करें.

फर्जी बैंकिंग ऐप से रहें सावधान

आजकल कई नकली बैंकिंग और पेमेंट ऐप भी इंटरनेट पर मौजूद हैं. ये देखने में बिल्कुल असली ऐप जैसी लगती हैं. अगर कोई व्यक्ति इन्हें डाउनलोड कर लेता है, तो उसकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है. हमेशा बैंक या पेमेंट ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.

SIM Swap Fraud भी बन रहा है खतरा

कुछ साइबर अपराधी SIM Swap Fraud का इस्तेमाल करते हैं. इसमें वे किसी तरह मोबाइल नंबर पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं. ऐसा होने पर बैंक से आने वाले मैसेज और OTP उनके पास पहुंच सकते हैं. अगर अचानक आपके फोन का नेटवर्क बंद हो जाए या SIM काम करना बंद कर दे, तो तुरंत अपनी मोबाइल कंपनी से संपर्क करें.

अकाउंट से पैसे कट जाएं तो क्या करें?

अगर आपके अकाउंट से बिना जानकारी के पैसे निकल जाएं, तो सबसे पहले बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करें और अपना कार्ड व नेट बैंकिंग ब्लॉक करवाएं. इसके बाद 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें. जल्दी शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. फोन पर OTP, PIN, या पासवर्ड कभी शेयर न करें. केवल आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें. अपने फोन और बैंकिंग ऐप को समय-समय पर अपडेट रखें. अगर कोई कॉल या मैसेज अनजान लगे, तो उस पर तुरंत भरोसा न करें. ऐसा करने से आप ठगे जा सकते हैं इसलिए इन सभी बातों का ध्यान रखें

यह भी पढ़े: AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
    सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
  • इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
    इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
  • सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
    सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
  • इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
    इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
  • ‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
    ‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
  • इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, ‘तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं’
    इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, ‘तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं’
  • दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
    दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
  • इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
    इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
  • हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
    हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
  • Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? ‘बेकाबू’ AI से बड़ा खतरा
    Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? ‘बेकाबू’ AI से बड़ा खतरा
  • Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
    Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
  • ‘ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम’, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
    ‘ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम’, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
  • रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
    रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
  • Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
    Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
  • हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
    हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
  • ‘ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन’, राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
    ‘ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन’, राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
  • ‘अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे’, इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
    ‘अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे’, इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
  • ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होग
    ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होग
  • लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
    लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
  • छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर की हार|10 बड़ी बाते
    छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर की हार|10 बड़ी बाते
  • ईरान की अमेरिका को दो टूक, ‘7 शर्तें मानो, तभी होगी बात’
    ईरान की अमेरिका को दो टूक, ‘7 शर्तें मानो, तभी होगी बात’
  • ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- ‘अमेरिका में शरिया कानून…’
    ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- ‘अमेरिका में शरिया कानून…’
  • ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- ‘मैंने मोसाद और IDF को…’
    ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- ‘मैंने मोसाद और IDF को…’
  • ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
    ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
  • ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
    ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
  • बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
    बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
  • इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- ‘परमाणु खतरा…’
    इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- ‘परमाणु खतरा…’
  • लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
    लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
  • छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
    छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
  • भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
    भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved