Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

By / 31 July, 2026


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी प्रोफाइल में हुए बदलाव के बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, पार्टी या खुद शहजाद पूनावाला की ओर से अब तक इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है.

X प्रोफाइल में बीजेपी का नाम हटने के बाद बढ़ीं चर्चाएं

शहजाद पूनावाला ने अपने X अकाउंट की प्रोफाइल अपडेट की है. उनकी नई प्रोफाइल में भारतीय जनता पार्टी का कोई उल्लेख नहीं है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Lifelong Follower बताया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने गुरुवार को अपनी प्रोफाइल अपडेट की, लेकिन इसके पीछे कोई वजह सार्वजनिक नहीं की.

इस्तीफे की चर्चा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं

News 18 की रिपोर्ट के अनुसार शहजाद पूनावाला ने बीजेपी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं. हालांकि अब तक न तो बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही शहजाद पूनावाला ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है. ऐसे में फिलहाल इसे आधिकारिक तौर पर पुष्टि किया गया घटनाक्रम नहीं माना जा सकता.

कांग्रेस छोड़कर 2017 में बीजेपी में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला ने वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़ दी थी. उस समय उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया.

सोशल मीडिया पोस्ट से पहले भी दिए थे संकेत

पिछले कुछ समय से शहजाद पूनावाला अपने X अकाउंट पर ऐसे वीडियो साझा कर रहे थे, जिनमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने के संकेत दिए थे. उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू के वीडियो बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किए, जिनमें वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन को लेकर अपनी सोच साझा करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- ‘कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए’, सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

‘राजनीतिक लक्ष्य और चुनावी लक्ष्य अलग हैं’

जनवरी 2025 के एक वीडियो क्लिप में शहजाद पूनावाला कहते सुनाई देते हैं कि राजनीतिक लक्ष्य और चुनावी लक्ष्य अलग-अलग होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई सांसद नहीं बनता, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह समाज और देश के लिए योगदान नहीं दे सकता. उनके अनुसार, हर व्यक्ति अलग-अलग तरीकों से देश की सेवा कर सकता है और राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है.

2024 चुनाव को बताया था आखिरी चुनाव

एक अन्य वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया था. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण चुनावों तक सक्रिय रहे. अब उन्हें लगता है कि सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने का समय आ गया है.

आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल शहजाद पूनावाला के बीजेपी छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर तेज है, लेकिन पार्टी या पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर अंतिम स्थिति आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्पष्ट होगी.



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

The allegations against Brijbhushan Sharan Singh will be investigated, IOA formed a seven-member committee

The allegations against Brijbhushan Sharan Singh will be investigated, IOA formed a seven-member committee

NIA raids in Ludhiana court blast case, seized Rs 10.16 lakh

NIA raids in Ludhiana court blast case, seized Rs 10.16 lakh

Gurmeet Ram Rahim gets parole again, will come out of jail for so many days

Gurmeet Ram Rahim gets parole again, will come out of jail for so many days

The woman was not able to become a mother, to fulfill her desire, the impostor fed her the powder of human bone

The woman was not able to become a mother, to fulfill her desire, the impostor fed her the powder of human bone

Gallantry awards to 56 brave children who saved lives irrespective of their own lives

Gallantry awards to 56 brave children who saved lives irrespective of their own lives

  • छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
    छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
  • भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
    भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
  • ‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
    ‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
  • पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग… क्यों जल रहा अल्बानिया?
    पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग… क्यों जल रहा अल्बानिया?
  • ‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप
    ‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’
    भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’
  • फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
    फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
  • ‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
    ‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
  • 8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
    8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
  • सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
    सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
  • फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
    फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
  • ‘हम आतंकवाद के खिलाफ…’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
    ‘हम आतंकवाद के खिलाफ…’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
  • तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
    तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
  • आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
    आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
  • ‘जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप’, ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
    ‘जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप’, ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
  • दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
  • ‘काट देंगे इंटरनेट केबल…’, ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
    ‘काट देंगे इंटरनेट केबल…’, ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
  • फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
    फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
  • आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
    आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
  • भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा
    भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा
  • हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
    हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
  • यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
    यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
  • भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
    भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
  • लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
    लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
  • मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
    मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
  • जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
    जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
  • सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया ‘एनर्जी स्टोरेज’
    सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया ‘एनर्जी स्टोरेज’
  • इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
    इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
  • ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- ‘पाकिस्तानी सेना भारत को…’
    ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- ‘पाकिस्तानी सेना भारत को…’
  • फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
    फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved