अजय देवगन ने कुकू कोहली के निधन पर जताया दुख, लिखा इमोशनल नोट

अजय देवगन ने कुकू कोहली के निधन पर जताया दुख, लिखा इमोशनल नोट


बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर कुकू कोहली अब हमारे बीनच नहीं रहे. 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस लीं. कुकू कोहली को आज भी बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए याद किया जाता है. इस फिल्म से उन्होंने अजय देवगन को लॉन्च किया था. अब अजय देवगन ने कुकू कोहली के निधन पर दुख जताया है. 

अजय देवगन हुए इमोशनल
अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर कुकू कोहली को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कुकू कोहली के साथ अपने खास रिश्ते को याद किया और बताया कि उनके विश्वास ने अजय के करियर में अहम भूमिका निभाई. अजय ने लिखा, ‘कुछ लोग आपके जीवन की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं. कुकू जी मेरे लिए उन लोगों में से एक थे. मुझ पर आपके विश्वास के लिए सदैव आभारी हूं. आपकी बहुत याद आएगी कुकू जी. ओम शांति.’

अनुपम खेर ने जताया दुख
अनुपम खेर ने भी कूकु कोहली के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘कूकू कोहली जी के अचानक निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है. वो एक बेहतरीन डायरेक्टर तो थे ही, लेकिन उससे भी बढ़कर एक बहुत अच्छे इंसान थे. एक नेक और सौम्य स्वभाव वाले व्यक्ति, जो हमेशा दयालु, मददगार और सबके प्रति सम्मान रखने वाले थे. मुझे कई साल पहले उनके साथ काम करने का मौका मिला था, जब वो राहुल रवैल के साथ जुड़े हुए थे और स्वतंत्र डायरेक्टर नहीं बने थे. उस समय भी उनका हुनर, लगन और अपनापन साफ ​​झलकता था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस बेहद दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्यारी अरुणा ईरानी जी के साथ हैं. उनके प्रति, उनके परिवार, दोस्तों, चाहने वालों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिनकी ज़िंदगी पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. भगवान उन्हें इस भारी नुकसान को सहने की हिम्मत दे. ओम शांति.’

ये भी पढें- ‘हनुमान अंश’ पर पैसों की बारिश, 18वें दिन किया ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा कलेक्शन

‘फूल और कांटे’ के बारे में जानिए
बता दें कि फिल्म ‘फूल और कांटे’ 22 नवंबर 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप जैसे स्टार्स थे. इसके बाद उसी साल उन्होंने ‘कोहराम’ बनाई. 1994 में उन्होंने फिल्म ‘सुहाग’ को डायरेक्ट किया. इस फिल्म में भी अजय देवगन नजर आए थे.

अजय के अलावा इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा जैसे स्टार्स थे. ये फिल्म हिट रही थी. इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और अजय देवगन साथ नजर आए थे. इसके अलावा कुकू ने ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की. आखिरी बार उन्होंने फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ डायरेक्ट की थी. ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड





Source link