UPI और e₹ में क्या फर्क है? RBI ने आसान भाषा में समझा दिया

UPI और e₹ में क्या फर्क है? RBI ने आसान भाषा में समझा दिया


भारत में डिजिटल पेमेंट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. चाय की दुकान से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह लोग UPI कुछ ही सेकंड में पेमेंट कर देते हैं. इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिजिटल करेंसी e₹ यानी डिजिटल रुपया भी लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है. ऐसे में कई लोगों कि मन में यह सवाल आता है कि जब UPI से आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं, तो फिर डिजिटल रुपये की जरूरत क्यों पड़ी?

दरअसल, UPI और e₹ दोनों एक ऑप्शन नहीं हैं, बल्कि दोनों की भूमिका अलग-अलग है. आसान शब्दों में कहें तो UPI पैसे भेजने का जरिया है, जबकि e₹ खुद डिजिटल करेंसी यानी पैसा है. ऐसे में दोनों के बीच अंतर को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

UPI और e₹ में क्या फर्क है? 

RBI के मुताबिक, e₹ यानी डिजिटल करेंसी भारतीय रुपये का एक डिजिटल रूप है. इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है और यह देश की आधिकारिक मुद्रा का डिजिटल रूप है.

मशहूर EatClub का लाइसेंस सस्पेंड, किचन में मिले चूहे और भारी गंदगी

वहीं UPI कोई डिजिटल करेंसी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पेमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं. आम शब्दों में इसे समझें तो आप e₹ को डिजिटल रूप में मौजूद पैसे की तरह समझ सकते हैं, जबकि UPI को उस पैसे को भेजने का जरिया माना जा सकता है.

e₹ और UPI से कैसे होता है पेमेंट?

e₹ के जरिए पेमेंट करते समय डिजिटल रुपया आपके e₹ वॉलेट से निकलकर सामने वाले व्यक्ति के e₹ वॉलेट में ट्रांसफर होता है. यानि यह सामान्य बैंक अकाउंट से पैसे भेजने जैसा नहीं है, बल्कि लेनदेन के दौरान पैसा एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में जाता है. वहीं UPI के जरिए जब आप किसी को पैसे भेजते हैं, तो रकम आपके बैंक खाते से कटकर सामने वाले के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है.

Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI





Source link