ग्राम पंचायतों को 50 लाख का इनाम देगी यूपी सरकार, ऐसे करें आवेदन

ग्राम पंचायतों को 50 लाख का इनाम देगी यूपी सरकार, ऐसे करें आवेदन


उत्तर प्रदेश सरकार ने गांवों में बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों की हिम्मत बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विशेष पंचायत पुरस्कार योजना शुरू की है. इस योजना के तहत प्रदेश की 10 चुनिंदा ग्राम पंचायतों को हर एक को 50 लाख रुपये की इनाम दी जाएगी. यह पहला मौका है जब राज्य सरकार पहले से चल रही पुरस्कार योजना के अलावा इतनी बड़ी इनामी रूपये के साथ यह खास पहल लेकर आई है. आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल, किन आधार पर होगा सेलेक्शन और आवेदन कैसे किया जा सकता है.

10 अलग-अलग कैटेगिरी में मिलेगा पुरस्कार

पंचायती राज विभाग के डायरेक्टर अमित सिंह के अनुसार, इस पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का सिलेक्शन 10 अलग-अलग कैटेगरी में उनके बेहतरीन काम के मुताबिक किया जाएगा. इनमें घर से सूखा, गीला कचरा उठाना, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, पंचायत की अपनी कमाई बढ़ाना और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाना शामिल है. इसके साथ ही मेरा तालाब मेरी योजना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं देना साथ ही विकास में महिलाओं की हिस्सादरी और  नेतृत्व जैसे अहम  क्राइटिरीआ पर ही विजेता पंचायतों को चुना जाएगा. 

 

ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री विशेष पंचायत पुरस्कार का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmawards.upprd.in खोलें और अपनी ग्राम पंचायत की User ID और Password डालकर Login करें. इसके बाद अपनी एलिजबिलिटी चेक करें. फिर आपके सामने 20 मार्क का बेसिक सवालों का पोर्टल खुलेगा, जिसमें आगे बढ़ने के लिए कम से कम 60% Marks लाना जरूरी है. इसे पास करते ही मुख्य 80 मार्क्स का फॉर्म खुलेगा, जहां आपको दी गई 10 श्रेणियों में से केवल किसी एक को चुनकर उससे जुड़े विशेष सवालों के जवाब दें. अंत में, गांव के कामों की फोटो और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें, पूरी जानकारी को दोबारा ध्यान से चेक करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें.

 

कैसे होगी पंचायतों की सेलेक्शन प्रोसेस

पुरस्कार के लिए सेलेक्शन प्रोसेस कई स्तरों पर पूरी होगी. सबसे पहले जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अधिकारियों की एक टीम सभी फॉर्म को चेक करेगी. इसके बाद हर केटेगरी में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाली ज्यादा से ज्यादा पंचायतों का मौके पर जाकर जांचा जाएगा, ताकि आवेदन में दी गई जानकारी सही हो.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

पात्र ग्राम पंचायतें 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फार्म भर सकती हैं. इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने cmawards.upprd.in नाम से एक खास पोर्टल है, जहां जाकर इन्टरिस्टिड और पात्र ग्राम पंचायतें अपना आवेदन जमा कर सकती हैं. सरकार का मानना है कि इस पुरस्कार से ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर काम करने की पाजिटिव काम्पिटिशन बढ़ेगी. इसके साथ ही गांवों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल सेवाओं और गांव की तरक्की से जुड़े कामों को भी  ध्यान दिया जाइगा.

यह भी पढ़ें: क्या होता है Bluetooth Jammer? जानें भारत में इस्तेमाल करने के क्या हैं नियम



Source link