बंजर जमीन पर कैसे करें अंजीर की खेती? मालामाल कर देगी यह तकनीक

बंजर जमीन पर कैसे करें अंजीर की खेती? मालामाल कर देगी यह तकनीक


अगर आपके पास कम उपजाऊ जमीन है और पानी की भी कमी रहती है, तो अंजीर की खेती कमाई का एक अच्छा विकल्प बन सकती है. राजस्थान जैसे गर्म और कम बारिश वाले इलाकों में किसान इस फल की खेती कर रहे हैं. अंजीर की खास बात यह है कि इसे उगाने के लिए बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. सही किस्म, सिंचाई और देखभाल के साथ किसान इससे अच्छी पैदावार ले सकते हैं. 

अंजीर की खेती के लिए कैसी होनी चाहिए जमीन?

अंजीर गर्म मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है और सूखे हालात को कुछ हद तक सहन कर सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे हर तरह की बंजर जमीन पर आसानी से उगाया जा सकता है. खेत में अच्छी धूप आनी चाहिए और मिट्टी में पानी जमा नहीं होना चाहिए. अगर जमीन बहुत सख्त है या उसमें पोषक तत्वों की कमी है, तो पहले मिट्टी की जांच करवाएं. इसके आधार पर खेत तैयार करने और खाद डालने का फैसला करना बेहतर करें 

अंजीर की खेती के लिए कैसी मिट्टी होनी चाहिए?

अंजीर की अच्छी पैदावार के लिए ऐसी मिट्टी जरूरी है, जिसमें पानी जमा न हो और पौधों की जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिले. इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. मिट्टी का पीएच लगभग 6 से 8 के बीच होना बेहतर रहता है. अगर जमीन सख्त या कम उपजाऊ है, तो खेत की मिट्टी की जांच कराने के बाद उसमें अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या कंपोस्ट ममिलाएं. इससे मिट्टी की बनावट और पोषक तत्वों में सुधार होता है

यह भी पढ़ें : बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल

ड्रिप सिंचाई से बचेगा पानी

अंजीर की खेती में ड्रिप सिंचाई तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद होती है. इस तरीके में पानी बूंद-बूंद करके सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है. इससे पानी की बर्बादी कम होती है और पौधों को जरूरत के हिसाब से नमी मिलती है. खासकर उन इलाकों में यह तकनीक उपयोगी है, जहां सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं रहता. पौधों को कितनी बार पानी देना है, यह मौसम, मिट्टी और पौधे की उम्र पर निर्भर करता है. जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ों को नुकसान भी होता है 

खेती से पहले बाजार की जानकारी भी जरूरी

किसानों को अंजीर की खेती शुरू करने से पहले बाजार की जानकारी भी जुटानी चाहिए. इसके लिए सही भंडारण और बिक्री की व्यवस्था जरूरी है. खेती के लिए पौधे किसी भरोसेमंद नर्सरी से लें और स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा



Source link