Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वर्जिन ग्रुप ने ‘हेड ऑफ यस’ नौकरी निकाली है।
  • दुनिया घूमकर रोमांचक रील्स बनाएं, लाखों रुपये कमाएं।
  • फॉलोअर्स की शर्त नहीं, ‘यस’ वीडियो से करें आवेदन।
  • सिर्फ यूएस-यूके निवासी 20 अक्टूबर तक आवेदन करें।

आज के समय में हर किसी को घूमना पसंद है और नई-नई जगहों पर जाकर बढ़िया रील बनाना भी खूब मजा देता है.  लेकिन बहुत से लोग अपने कामकाज के चलते अपने घूमने के शौक को पूरा नहीं कर पाते. कुछ लोगों का सपना होता है वह कंटेट क्रिएट करें लेकिन दफ्तर की नौकरी करते-करते यह सपना भी किसी फाइल की तरह डिलीट सा हो जाता है. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको सिर्फ दुनिया घूमने, मजेदार एडवेंचर करने और रील बनाने के बदले लाखों रुपये की सैलरी मिले तो कैसा रहेगा. 

सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है. लेकिन मशहूर अरबपति बिजनेसमैन Richard Branson की कंपनी Virgin Group ऐसी ही एक कंटेट क्रिएटर्स के लिए बढ़िया नौकरी लेकर आई है. इस जॉब में आपको किसी डेस्क पर बैठकर काम नहीं करना है बल्कि अलग-अलग देशों की सैर करनी है और अपने एक्सपीरिएंश को रील में दर्ज करना है. कैसे मिलेगी यह नौकरी जानना के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

क्या है Head Of Yes की यह नौकरी?

Virgin Group ने अपने Yes डिपार्टमेंट के तहत एक बेहद खास पद निकाला है. जिसे Head Of Yes नाम दिया गया है. यह नौकरी सीधे तौर पर कंपनी के Virgin Red प्रोग्राम से जुड़ी होगी. इसमें चुने जाने वाले शख्स का काम दुनिया की खूबसूरत जगहों पर जाना, वहां की रोमांचक एक्टिविटीज का हिस्सा बनना और उन यादगार पलों को मजेदार रील के जरिए लोगों के सामने पेश करना होगा. 

यानी जो लोग ट्रैवलिंग और रील बनाने के दीवाने हैं उनके लिए यह एक दम बेस्ट मौका है यह नौकरी जनवरी 2027 से शुरू होगी और इसका कॉन्ट्रैक्ट छह महीने का रहेगा. अगर सैलरी की बात करें, तो अमेरिका के उम्मीदवारों के लिए सालाना आधार पर 1 लाख डॉलर और ब्रिटेन के लोगों के लिए 75 हजार पाउंड तक का पैकेज तय किया गया है. भारतीय रुपयों में हिसाब लगाएं तो यह रकम करीब 95 लाख रुपये के आसपास बैठती है.

लाखों फॉलोअर्स की नहीं है कोई डिमांड

आमतौर पर जब भी कोई बड़ी कंपनी Content Creator  की वैकेंसी निकालती है. तो सबसे पहले लाखों फॉलोअर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो की शर्त रख दी जाती है. लेकिन Virgin Group की इस नौकरी के लिए फॉलोअर्स की गिनती का कोई चक्कर नहीं है. आपको अप्लाई करने के लिए किसी महंगे कैमरे से बनी प्रोफेशनल शो-रील दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

खुद Richard Branson ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया है कि यह कोई लॉटरी या लकी ड्रॉ नहीं है बल्कि काबिलियत के दम पर मिलने वाली एक सैलरीड जॉब है. कंपनी को बस एक ऐसे इंसान की तलाश है जो जिंदगी में नए खतरों और मजेदार मौकों को खुलकर Yes कहने का जज्बा रखता हो. अगर आपके अंदर कहानी सुनाने की कला है और आप कैमरे के सामने नेचुरल रह सकते हैं तो यह जॉब आपके नाम हो सकती है.

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

यह भी पढ़ें: लैपटॉप पर गलती से गिर गया पानी? तुरंत करें ये काम, हजारों के खर्चे से बच जाएंगे

क्या है अप्लाई करने का तरीका?

इस ड्रीम जॉब के लिए आवेदन करने का तरीका भी किसी फॉर्म जैसा नहीं. बल्कि काफी क्रिएटिव है. फिलहाल इस पद के लिए अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एक छोटा और मजेदार वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. इस वीडियो में आपको अपनी जिंदगी का कोई ऐसा सच्चा किस्सा सुनाना है जब आपने डरने के बजाय किसी नए और रोमांचक मौके को Yes कहा हो और उस एक फैसले ने आपकी जिंदगी बदल दी हो. 

इस वीडियो को बनाकर आपको अपने इंस्टाग्राम, यूट्यूब या टिकटॉक अकाउंट पर अपलोड करना होगा. पोस्ट करते समय कैप्शन में #HeadOfYes हैशटैग लगाना और @Virgin के ऑफिशियल पेज को टैग करना बेहद जरूरी है वरना आपकी एंट्री मान्य नहीं होगी. ध्यान रहे कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक ही रखी गई है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब



Source link