CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में भाग लेने वाले देशभर के हजारों छात्र अब अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर देख सकते हैं. वहीं रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. सीए इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की.

इतना रहा पासिंग प्रतिशत 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सितंबर 2026 में ग्रुप 1 का पास पासिंग प्रतिशत 23.14 प्रतिशत रहा है. जिसमें परीक्षा में शामिल 1,00,301 उम्मीदवारों में से 23,210 पास हुए. वहीं ग्रुप 2 के लिए 68,400 उम्मीदवारों में से 12,938 पास हुए, जिसका पास प्रतिशत 18.92 परसेंट रहा. दोनों ग्रुप के लिए परीक्षा देने वाले 38,339 कैंडिडेट्स में से 5,066 पास हुए, जिसमें कुल पास परसेंटेज 30.21 प्रतिशत रहा.

यह है का इंटर सितंबर 2026 परीक्षा के टॉपर्स 

रैंक              नाम                             अंक 
रैंक 1        नील राजेश शाह          502 अंक और 83.67 प्रतिशत
रैंक 1        चंदक साक्षी                502 अंक और 83.67 प्रतिशत 
रैंक 2        श्रुति वी                      492 अंक और 82% 
रैंक 3        प्रेम अग्रवाल               490 अंक और 81.67 प्रतिशत 

ये भी पढ़ें-बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका

कब हुई थी सी इंटर 2026 की परीक्षाएं?

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर को आयोजित कराई गई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित हुई थी.  ग्रुप 1 में 1 सितंबर तक को एडवांस्ड अकाउंटिंग, 3 सितंबर को कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज और 6 सितंबर को टैक्सेशन की परीक्षा आयोजित कराई गई थी. वहीं ग्रुप 2 में  8 सितंबर को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, 10 सितंबर को ऑडिटिंग एंड एथिक्स और 12 सितंबर को फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद अब आज 22 अक्टूबर को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. 

सीए इंटर 2026 का रिजल्ट ऐसे चेक करें 

  • सीए इंटर 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले caresults.icai.org वेबसाइट पर जाएं. 
  • उसके बाद होम पेज पर सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • सबमिट पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • अब रिजल्ट को चेक करके इसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link