यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मे

यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मे


कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए देश के 5 राज्यों में चुनावी वॉर रूम के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है. पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में अलग-अलग नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सचिन यादव को चुनावी वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया गया है. पंजाब में पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को यह जिम्मेदारी दी गई है. गोवा में इमरोज खान, मणिपुर में बिस्वरंजन मोहंती और उत्तराखंड में कृष्ण सतरौड़ को वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

क्या काम करेगा चुनावी वॉर रूम?

चुनावी वॉर रूम का काम चुनाव से जुड़ी तैयारियों को मैनेज करना होता है. इसके जरिए पार्टी प्रचार की प्लानिंग तैयार करती है, अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाने का काम करती है. इसके अलावा चुनाव से जुड़ी जानकारी पर  हर तरह से नजर रखती है. इन नियुक्तियों की मदद से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड राज्यों में अपनी चुनावी तैयारियों और संगठन के काम को बेहतर तरीके से चलाना चाहती है. कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस रही है. वे एक भी ऐसा मौका नहीं चूकना चाहती है, जिसे उन्हें किसी भी तरह का नुकसान हो. इसको मद्देनजर रखते हुए उन्होंने चुनावी वॉर रूम के लिए ऐसे अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी है, जो अगले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छा काम करें.



Source link