- बिना विज्ञापन वीडियो, बैकग्राउंड प्ले, डाउनलोड जैसी सुविधाएँ मिलेंगी.
स्मार्टफोन पर वीडियो देखते समय बार-बार आने वाले एड कई बार देखने का मजा खराब कर देते हैं. वहीं YouTube पर कोई गाना सुनते हुए दूसरी ऐप खोलने पर वीडियो का रुक जाना भी यूजर्स के लिए परेशानी बन सकता है. ऐसे में अगर मोबाइल रिचार्ज के साथ ही एड-फ्री वीडियो देखने, बैकग्राउंड में म्यूजिक चलाने और वीडियो डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं मिल जाएं, तो यह यूजर्स के लिए एक अलग तरह का फायदा हो सकता है.
इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए YouTube Premium की सुविधा पेश की है. कंपनी ने इसे अपने एंटरटेनमेंट ऑफर्स का हिस्सा बनाया है, जिससे यूजर्स को एक ही पैक में इंटरनेट डेटा और प्रीमियम कंटेंट का फायदा मिल सके.
इतने रुपये के टॉप-अप में मिलेगा YouTube Premium
Airtel ने YouTube Premium का फायदा अपने 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप पैक के साथ जोड़ा है. इस पैक में ग्राहकों को 30GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है, हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास Airtel का एक एक्टिव प्रीपेड रिचार्ज प्लान होना जरूरी है. यानी इसे मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में खरीदा जा सकता है.
कितने दिन तक मिलेगा फायदा
Airtel के इस बंडल की वैलिडिटी 28 दिन है. इसी अवधि तक YouTube Premium का फायदा भी मिलेगा. वैलिडिटी खत्म होने के बाद ग्राहक इस सुविधा को जारी रखने के लिए दोबारा टॉप-अप खरीदकर ऐप के जरिए बेनिफिट क्लेम कर सकते हैं.
एड के बिना वीडियो और म्यूजिक सुनने की सुविधा
इस बंडल के तहत ग्राहकों को YouTube Premium के कई फीचर्स मिलेंगे. इनमें बिना एड के वीडियो देखना, दूसरी ऐप इस्तेमाल करते समय बैकग्राउंड में वीडियो या ऑडियो चलाना और वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देखना शामिल है. इसके अलावा यूजर्स को YouTube Music Premium का एक्सेस भी मिलेगा. यह पैक सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि YouTube पर क्रिएटर्स के वीडियो, Shorts और म्यूजिक सुनने वालों के लिए भी यूजफुल हो सकता है.
यह भी पढ़ें – Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट
Airtel ऐप से ऐसे एक्टिवेट करें फायदा
YouTube Premium का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले 200 रुपये वाला OTT टॉप-अप खरीदना होगा. इसके बाद Airtel ऐप में जाकर Rewards & OTTs सेक्शन खोलना होगा. यहां YouTube Premium के ऑप्शन को चुनकर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा. इसके बाद इस सुविधा को क्लेम किया जा सकता है.
Airtel के OTT ऑफर्स में जुड़ा नया ऑप्शन
Airtel पहले से ही अपने ग्राहकों को Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस देता है. इसके अलावा, कंपनी के OTT पोर्टफोलियो में 18 से ज्यादा दूसरे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं. अब YouTube Premium के जुड़ने से यूजर्स को वीडियो देखने, क्रिएटर्स का कंटेंट देखने और म्यूजिक सुनने के लिए भी एक नया ऑप्शन मिल गया है.
यह भी पढ़ें – फ्लिप डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और AI साथी, HMD का यह फोन सबसे अलग






