दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर

दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर


दीपावली का त्यौहार आने ही वाला है, इस मौके पर कई लोग नया मोबाइल, टीवी, लैपटॉप खरीदते हैं. तो वहीं कई लोग घूमने का प्लान करते हैं और उसके लिए फ्लाइट्स और होटल की बुकिंग करते हैं. क्योंकि इस समय में कई बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां बहुत सार ऑफर्स देती हैं, जिनसे अच्छा- खासा पैसा कमाया जा सकता है. 

खासतौर से जो लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए ये सारी चीजें खरीदते हैं, उनके काफी सारे पैसे बच जाते हैं. तो इस फेस्टिव सीजन के लिए कई सारे बैंक्स ऑफर लेकर आए हैं, जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI कार्ड, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक. इन सभी बैंकों के कर्ड्स पर अलग-अलग खरीदारी पर डिस्काउंट तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

20 से 16 हजार तक की छूट
बैंकबाजार ने 24 अक्टूबर 2026 तक बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑफर्स शेयर किए हैं. जिनके मुताबिक, कुछ चुनिंदा कार्ड पर ट्रैवल की बुकिंग में 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर 16 हजार रुपये तक की छूट और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी कई ऑफर्स हैं. हालांकि, कितना डिस्काउंट मिलेगा, ये आपके कार्ड, खरीदारी की रकम और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा.

कौन से कार्ड पर कितनी छूट?
अगर आप दीवाली की छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर काफी छूट मिल रही है. तो वहीं कुछ घरेलू सामान खरीदने की प्लानिंग है तो उस पर भी तगड़ा ऑफर मिल रहा है. आइये जानें कौन सा कार्ड दे रहा कितनी छूट.

बैंक यात्रा छूट  इलैक्ट्रॉनिक्स पर छूट ऑनलाइन शॉपिंग छूट
कोटक महिंद्रा 15% तक इंस्टेंट डिस्काउंट — 20% तक की छूट
HDFC बैंक 10% तक डिस्काउंस 3000 से 15,000 रुपये —
ICICI बैंक 12% तक डिस्काउंट 12,500 रुपये 10% तक की छूट
SBI बैंक 10 हजार रुपये तक की छूट 8000 से 16,000 रुपये 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट
एक्सिस बैंक 12% तक की छूट — 1,250 रुपये तक

यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि इनमें से कई ऑफर क्रेडिट कार्ड से EMI पर भुगतान करने की शर्त के साथ उपलब्ध हैं. इसके अलावा इलैक्ट्रॉनिकक्स की छूट अलग- अलग कंपनियों पर दी जाएंगी तो खरीदने से पहले जांच लें.

ये भी पढ़ें: Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना



Source link