UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तैयार की गई, इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. इस लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ उन स्कूलों की डिटेल भी शामिल हैं, जिनके परीक्षार्थियों को संबंधित केंद्रों पर आवंटित किया गया है.

2027 के लिए 7,526 केंद्र प्रस्तावित 

यूपी बोर्ड ने 2027 की परीक्षाओं के लिए कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों को प्रोविजनल रूप से चयनित किया. पिछले वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 7,448 केंद्र बनाए गए थे, जिनकी तुलना में इस बार केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि इससे पूर्व 2025 में 7,657 और 2024 में 7,864 केंद्र बनाए गए थे.  यह प्रारंभिक लिस्ट तहसील स्तर की समितियों की ओर से सत्यापित और अपडेट किए गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है. अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति इस लिस्ट की समीक्षा करेगी. 

प्रस्तावित केंद्रों की कैटेगरी वाइज स्थिति 

  • सरकारी स्कूल- 862 
  • सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूल- 3,276 
  • स्ववित्तपोषित प्राइवेट स्कूल- 3,388

आपत्ति दर्ज करने का शेड्यूल 

अगर पेरेंट्स, छात्रों, स्कूल प्रिंसिपल या स्कूल प्रबंधकों को आवंटित परीक्षा केंद्रों या छात्रों के आवंटन में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है. इसके बाद दर्ज कराई गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक आपत्तियों की जांच करेंगे और 6 नवंबर 2026 तक जिला समिति की ओर से अनुमोदित लिस्ट बोर्ड को भेजेंगे. वहीं 16 नवंबर को संशोधित लिस्ट अपलोड की जाएगी, जिस पर 21 नवंबर तक पुन आपत्तियाां दी जा सकेगी. इसके बाद बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों की समीक्षा कर 27 नवंबर 2026 को परीक्षा केंद्रों के अंतिम सूची जारी करेगी. 

ये भी पढ़ें-करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था

आपत्ति फॉर्म में देनी होगी यह जानकारी 

आपत्ति दर्ज करने के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रारूप जारी किया गया है. प्रारूप में जिले का नाम, संस्थान का नाम और स्कूल कोड, आवेदक का नाम और मोबाइल नंबर, आपत्ति का विस्तृत विवरण और वैध कारण, सपोर्टिंग एविडेंस और आवेदक का नाम व सिग्नेचर देना अनिवार्य होगा. 

कैसे चेक करें एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट?

  • लिस्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर लिस्ट 2027 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपने जिले या स्कूल के अनुसार सेंटर लिस्ट डाउनलोड करें. 
  • इसके बाद संबंधित स्कूलों को दिए गए परीक्षा केंद्र और आवंटित छात्रों की स्थिति जांचें. 
  • अब किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में 28 अक्टूबर से पहले आपत्ति दर्ज कराएं.

ये भी पढ़ें-जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link