सोना- चांदी खरीदने से पहले चेक करें भाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक 24K, 22K और 18K के रेट

सोना- चांदी खरीदने से पहले चेक करें भाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक 24K, 22K और 18K के रेट


अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ज्वेलरी शॉप जाने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें. 1 नवंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आज पुष्य नक्षत्र के मौके पर सोना खरीदने वालों के लिए यह खबर काम की हो सकती है.

हालांकि, सोने और चांदी का भाव शहर और उसकी शुद्धता के हिसाब से अलग- अलग हो सकता है. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में आज 24K, 22K और 18K सोने और साथ ही साथ चांदी का क्या भाव है. 

सोने का ताजा भाव क्या है?

1 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,903 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 13,888 रुपए प्रति ग्राम है.

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 139030 रुपए 127450 रुपए 104310 रुपए
मुंबई 138880 रुपए 127300 रुपए 104160 रुपए
कोलकाता 138880 रुपए 127300 रुपए 104160 रुपए
चेन्नई 138880 रुपए 127300 रुपए 104160 रुपए
पटना 138930 रुपए 127350 रुपए 104210 रुपए
लखनऊ 139030 रुपए 127450 रुपए 104310 रुपए
मेरठ 139030 रुपए 127450 रुपए 104310 रुपए
कानपुर 139030 रुपए 127450 रुपए 104310 रुपए
अयोध्या 139030 रुपए 127450 रुपए 104310 रुपए

चांदी का ताजा रेट क्या है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का गिरावट के साथ 1,78,900 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा है. वहीं, बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,79,430 रुपए किलो पर है. 

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
मुंबई 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
कोलकाता 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
चेन्नई 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
पटना 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
लखनऊ 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
अलीगढ़ 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
मेरठ 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
अयोध्या 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम
कानपुर 1,78,900 रुपए प्रति किलोग्राम

गहने खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
सोने की कीमत के अलावा ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST का भी ध्यान रखना चाहिए. गहने की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, लागू टैक्स और ज्वेलर के हिसाब से एक्स्ट्रा फीस जुड़ सकते हैं. इसलिए दुकान पर जाने से पहले अपने शहर का रेट पूछें और बिल में सोने की शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स की जानकारी जरूर जांचें.

2 से 8 नवंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें अपने छुट्टी की पूरी लिस्ट



Source link