2 से 8 नवंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट

2 से 8 नवंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट


त्योहारों का समय आ गया है और ऐसे में सबसे ज्यादा काम बैंक का ही पड़ता है. ऐसे में नवंबर के पहले हफ्ते में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो तारीख और छुट्टियों की जानकारी पहले ही देख लेनी चाहिए. 2 से 8 नवंबर के बीच कभी बैंक बंद हैं तो कभी खुले हैं. इसलिए आपको घर से निकलने के पहले यहां दिया कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए. 

बता दें कि इस हफ्ते 7 नवंबर को शनिवार होने के बावजूद बैंक खुले रहने वाले हैं लेकिन 2 नवंबर को सोमवार होने के बावजूद बैंक बंद हैं. आइये इसका कारण जानते हैं औरदूसरे जरूरी काम के लिए जाने से पहले यहां की साप्ताहिक हॉलिडे लिस्ट देखते हैं. 

बैंक छुट्टियों की लिस्ट- 

तारीख दिन बैंक खुले हैं या बंद हैं?
2 नवंबर सोमवार शिलॉन्ग में बंद है
3 नवंबर मंगलवार खुले हैं
4 नवंबर बुधवार खुले हैं
5 नवंबर गुरुवार खुले हैं
6 नवंबर शुक्रवार खुले हैं
7 नवंबर शनिवार खुले हैं
8 नवंबर रविवार बंद हैं

सोमवार को क्यों बंद है बैंक?

2 नवंबर, सोमवार को मेघालय सरकार ने Nongkrem Dance के मौके पर ईस्ट खासी हिल्स जिले में सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए स्थानीय छुट्टी घोषित की है. वैसे, ये छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होती है. बाकि जगह बैंक खुले रहेंगे.  

7 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे?

शनिवार को बैंक बंद होने को लेकर अक्सर ग्राहकों के मन में सवाल रहता है. RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं. इस बार 7 नवंबर महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक शाखाओं में कामकाज होगा. 

8 नवंबर को बैंक क्यों बंद रहेंगे?

8 नवंबर को रविवार है और बैंक की साप्ताहिक छुट्टी है. इसलिए देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. वैसे इस दिन दिवाली का लक्ष्मी पूजन भी है.

48 साल से नहीं पिया पानी! 96 साल के वॉरेन बफेट प्यास लगने पर क्या पीते हैं?



Source link