गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने

गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 20-24 नवंबर तक चुनिंदा शहरों में बीटा टेस्टिंग होगी.

BGMI Air Launch : मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए दिसंबर का महीना खास होने वाला है. खासकर उन गेमर्स के लिए, जो Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलना चाहते हैं, लेकिन फोन की कम स्टोरेज या डिवाइस की क्षमता के चलते गेम का पूरा वर्जन यूज नहीं कर पाते हैं. ऐसे खिलाड़ियों के लिए Krafton India एक नया ऑप्शन लेकर आ रही है. कंपनी अपने नए गेम BGMI Air को भारत में लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी 14 मिलियन के पार पहुंच चुका है. अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ-साथ उन खिलाड़ियों के लिए भी खास मौका दिया है, जो आधिकारिक लॉन्च से पहले इस गेम को आजमाना चाहते हैं. 

BGMI Air का सबसे खास फीचर क्या है?

BGMI Air की सबसे खास फीचर इसका छोटा डाउनलोड साइज है. Krafton के अनुसार, गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट और Android वर्जन से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है. 

लॉन्च से पहले खिलाड़ियों को मिलेगा खेलने का मौका

गेम की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले Krafton India कुछ खिलाड़ियों को इसे आजमाने का मौका दे रही है. इसके लिए कंपनी ने Closed Beta Testing प्रोग्राम की घोषणा की है. यह टेस्टिंग 20 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित होगी. इसमें मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. इस दौरान गेम खेलने वाले लोगों से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक के आधार पर कंपनी आधिकारिक लॉन्च से पहले गेम में जरूरी सुधार करेगी.

यह भी पढ़ें – Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन

इस दिन भारत में लॉन्च होगा BGMI Air

Krafton India ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि BGMI Air को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. यह मौजूदा BGMI का हल्का वर्जन होगा, जिसे खास तौर पर उन खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज या गेम चलाने के लिए जरूरी क्षमता नहीं है. कंपनी के मुताबिक, Google Play पर इस गेम के लिए अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. BGMI Air एक अलग ऐप के रूप में उपलब्ध होगा. इसे खेलने के लिए मौजूदा BGMI ऐप को हटाने या उसमें बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी.

कैसे मिलेगा Closed Beta Testing में शामिल होने का मौका?

जो खिलाड़ी सबसे पहले BGMI Air खेलना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए एक ऑडिशन वीडियो बनाकर जमा करना होगा. यह वीडियो 15 से 60 सेकंड का होना चाहिए. इसमें खिलाड़ियों को बताना होगा कि उन्हें शुरुआती गेमर्स में शामिल होने का मौका क्यों मिलना चाहिए. इसके साथ ही गेम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को टैग करना होगा और आवेदन फॉर्म भी भरना होगा. यह फॉर्म BGMI Air और BGMI के आधिकारिक Instagram अकाउंट @battlegroundsmobilein_official के बायो में उपलब्ध है. आवेदन करने वाले खिलाड़ी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. इसके अलावा वैध सरकारी फोटो आईडी और BGMI अकाउंट होना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें – Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?



Source link