- अमेज़न ने टिकटॉक से प्रेरित होकर ‘इंस्पायर’ लॉन्च किया.
- वीडियो शॉपिंग सुविधा ‘अमेज़न इंस्पायर’ 2025 में बंद हुआ.
- टिकटॉक ने अमेज़न को टक्कर देने ‘शॉप’ मंच बनाया.
- टिकटॉक शॉप ने वेयरहाउस, डिलीवरी चेन भी स्थापित किए.
अमेजन और टिकटॉक इन दोनों टेक कंपनियों के बीच ठन गई है. इसे टेक जगत में ‘द ग्रेट ई-कॉमर्स और सोशल कॉपीकैप वॉर’ कहा जा रहा है, जहां दोनों ही कंपनियां एक-दूसरे के कोर बिजनेस पर कब्जा जमाना चाह रही हैं. इसकी शुरुआत अमेजन ने की. कंपनी ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए टिकटॉक के शॉर्ट-वीडियो फॉर्मेट का इस्तेमाल किया. अमेजन ने देखा कि आज की युवा पीढ़ी सामान खरीदने के लिए प्रोडक्ट को पारंपरिक तरीके से सर्च करने के बजाय वीडियोज का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. ऐसे में कंपनी ने ‘Amazon Inspire’ के नाम से एक फीचर लॉन्च किया.
‘Amazon Inspire’ को कंपनी ने लॉन्च ही इसलिए किया था ताकि यूजर्स ऐप के अंदर ही वीडियो देखते हुए सामान खरीद सके. यह एक तरह से टिकटॉक रील्स की तरह ही काम करता था, जिसमें यूजर्स स्वाइप करते हुए एक के बाद एक वर्टिकल शॉर्ट-वीडियो और फोटोज देख सकते थे. हालांकि, जब कंपनी को इस खास फीचर से कुछ सफलता नहीं मिली, तो 18 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से ‘Amazon Inspire’ फीचर को बंद कर दिया गया. यह फीचर अमेजन के मोबाइल शॉपिंग ऐप के भीतर था.
अब टिकटॉक ने लिया बदला
टिकटॉक ने ‘TikTok Shop’ के नाम से एक अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जो अमेजन के मुख्य ई-कॉमर्स बिजनेस को टक्कर देगा. बाइटडांस (ByteDance) के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने चुपचाप सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस में इसे लॉन्च भी कर दिया है. यह ऐप एप्पल के iOS और गूगल के एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
ऐप के भीतर अमेजन की तरह सर्च बार, कार्ट, और कैटलॉग है जहाँ आप सीधे जाकर सामान सर्च करके खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, अमेजन की तरह ही टिकटॉक ने अब अपने वेयरहाउस भी बनाए हैं. कंपनी ने पैकेजिंग और डिलीवरी चेन भी तैयार की है ताकि सेलर्स का सामान सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके.
ये भी पढ़ें:
CM योगी का बंपर दीवाली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस को मंजूरी; जानें कितने आएंगे खाते में?






