‘मनीला में मेड इन पाकिस्तान ऑटो पर बैठे PM मोदी’, PAK के झूठे दावे पर भारतीयों ने की खिंचाई

‘मनीला में मेड इन पाकिस्तान ऑटो पर बैठे PM मोदी’, PAK के झूठे दावे पर भारतीयों ने की खिंचाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 नवंबर, 2026 को दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर गए हुए थे, जहां वे 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. हालांकि, पीएम मोदी की मनीला में ASEAN समिट के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें वह खुली छत वाले ऑटो-रिक्शा में जाते हुए नजर आए. इसे लेकर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया कि पीएम मोदी जिस ऑटो-रिक्शा में बैठकर सवारी कर रहे थे, वो मेड इन पाकिस्तान है. 

पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की तरफ से किए गए इस झुठे दावे के खुलासे के बाद उसे खुद ही शर्मिंदा होना पड़ा है और भारतीय यूजर्स ने उसकी जमकर खिंचाई कर दी है. साथ ही, सोशल मीडिया यूजर्स ने यह सवाल भी उठा दिया, कि आखिर आतंकवाद का एक्सपोर्ट करने वाला पाकिस्तान, इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा कब से एक्सपोर्ट करने लग गया.

तिनपहिया ऑटो-रिक्शा में बैठे पीएम मोदी का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार (17 नवंबर, 2026) को मनीला में आयोजित गाला डिनर में पहुंचने के लिए दुनिया के कई अन्य देशों के नेताओं की तरह विशेष रूप से सजाए गए तिपहिया गाड़ी की सवारी की. आसियान समिट के मेजबाद देश ने फिलीपींस की जीपनी (Jeepney) से प्रेरित कलाकृतियों वाले रंग-बिरंगे गाड़ियों का इंतजाम किया था. बता दें कि अक्सर फिलीपींस में सार्वजनिक वाहनों पर इस तरह की कलाकृतियां देखने को मिल जाती हैं. 

हालांकि, पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की तरफ से किए जा रहे दावों की सच्चाई कुछ और ही थी. वह वाहन भारत की बजाज ऑटो की तरफ से बनाया गया और विशेष रूप से सजाया गया थी-व्हीलर ऑटो-रिक्शा था.

जब पीएम मोदी के ऑटो-रिक्शा में वीडियो सामने आई तब कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने इसे पाकिस्तानी में बना वाहन होने का दावा किया. लाहौर के एक पत्रकार हम्मास हसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी ने आसियान समिट में पाकिस्तान में बने ई-रिक्शे की सवारी की.’ जिसके बाद कई अन्य पाकिस्तानी अकाउंट्स ने भी उनके दावे पर जोर दिया और आगे बढ़ाया.

पाकिस्तानियों के दावे के बाद भारतीय यूजर्स ने सिखाया सबक

पाकिस्तानी अकाउंट्स की तरफ से किए जा रहे दावों के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई कर दी. एक यूजर ने लिखा, ‘बजाज ऑटो- मेड इन इंडिया.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सोचिए, भारत की उपलब्धियों का दावा करने के लिए कोई इतना बेताब हो सकता है कि एक थ्री-व्हीलर ऑटो को ही अपना बता दें. भारत निर्माण करता है और पाकिस्तान गलत पहचान बताता है.’ 

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?



Source link