DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?

DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?


दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव का माहौल बन चुका है. DUSU इलेक्शन 2026 के लिए उम्मीदवारों की अंतिम प्रोविजनल लिस्ट जारी हो चुकी है और यूनिवर्सिटी में 18 सितंबर को मतदान होना है. इस बार अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है, जबकि उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए भी चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. चुनावों के नतीजे 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे.

DUSU अध्यक्ष का पद दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं के बीच काफी अहम माना जाता है. चुनाव के दौरान उम्मीदवारों का प्रचार, छात्र मुद्दों और पद की जिम्मेदारी को लेकर भी अलग-अलग चर्चा होती है. इसके साथ ही यह सवाल भी अक्सर उठता है कि DUSU अध्यक्ष बनने के बाद क्या कोई सैलरी मिलती है और इस पद के साथ कौन-कौन सी सुविधाएं जुड़ी होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को कौन सी सुविधाएं मिलती है. 

DUSU अध्यक्ष को कितनी मिलती है सैलरी?

DUSU अध्यक्ष को कोई नियमित सैलरी नहीं मिलती है. यह पद कोई सरकारी नौकरी या सैलरी वाला पद नहीं है. अध्यक्ष को दिल्ली यूनिवर्सिटी, यूजीसी केंद्र, सरकार या किसी राज्य सरकार की ओर से कोई सैलरी नहीं दी जाती है. इसके अलावा नियमित डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस या सिटिंग फीस जैसी सुविधा भी नहीं मिलती है. 

DUSU अध्यक्ष पद क्यों होता है इतना जरूरी?

सैलरी नहीं मिलने के बावजूद DUSU अध्यक्ष का पद छात्र राजनीति में काफी प्रभावशाली माना जाता है. अध्यक्ष यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने छात्रों की समस्या उठाता है और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का प्रतिनिधित्व करता है. अध्यक्ष की जिम्मेदारी में अकेडमिक मामले, फीस, हॉस्टल, छात्र सुविधाओं और छात्रों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के सामने रखना शामिल है. इसके अलावा काॅलेज स्तर की छात्र संगठनों के साथ समन्वय करना, बैठकों में छात्रों की बात रखना और जरूरत पड़ने पर छात्र मुद्दों से जुड़े आंदोलन की बातचीत में नेतृत्व करना भी DUSU अध्यक्ष की भूमिका का हिस्सा होता है. 

ये भी पढ़ें-हिमाचल के स्कूलों में बदलेगा यूनिफॉर्म का रंग, टीचर्स के लिए भी नया ड्रेस कोड 

DUSU अध्यक्ष कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है?

DUSU अध्यक्ष को सैलरी नहीं मिलती, लेकिन अधिकारिक कामकाज के लिए कुछ गैर जरूरी सुविधाएं मिलती है. इनमें दूसरे कार्यालय तक पहुंच, बैठकों के लिए स्थान और आधिकारिक काम से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं. कुछ मामलों में आधिकारिक काम के लिए यात्रा संबंधी सहायता भी मिल सकती है. हालांकि यह सुविधा DUSU अध्यक्ष की व्यक्तिगत आय नहीं होती हैं और इसे निजी आर्थिक लाभ के तौर पर नहीं देखा जाता है. 

DUSU के फंड का क्या होता है?

DUSU के पास छात्र गतिविधियों के लिए आधिकारिक फंड और कार्यक्रम का बजट होता है. इसका इस्तेमाल छात्र कल्याण कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, जागरूकता अभियानों, यूनिवर्सिटी कार्यक्रमों और दूसरी छात्र गतिविधियों में किया जाता है. यह पैसा DUSU अध्यक्ष की निजी कमाई नहीं होता है. छात्र संघ के फंड का इस्तेमाल अधिकारी गतिविधियों के लिए ही किया जाता है और यह यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत आता है.

ये भी पढ़ें-IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link