Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस

Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस


e-SIM: आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है. फोन में इस्तेमाल होने वाला फिजिकल सिम कार्ड अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. इसकी जगह अब नई e-SIM टेक्नोलॉजी ने ले ली है. जो बिना किसी प्लास्टिक कार्ड के फोन में काम करती है. भारत की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां यानी रिलायंस Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को यह सुविधा दे रही हैं. 

रेगुलर सिम की तरह इसके लिए आपको किसी मोबाइल शॉप के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि आप घर बैठे डिजिटली इसे चालू कर सकते हैं. रिलायंस Jio आज के समय में एंड्रॉयड फोन्स, iPhones, टैबलेट्स और स्मार्टवॉच की एक बड़ी रेंज पर e-SIM सपोर्ट देता है. अगर आपने भी हाल ही में कोई नया फोन खरीदा है या अपनी पुरानी फिजिकल सिम से e-SIM पर शिफ्ट होना चाहते हैं. तो जान लें इसके लिए क्या करना होगा.

किन फोन्स में करता है e-SIM काम?

e-SIM का मतलब एंबेडेड सिम होता है. यह एक डिजिटल सिम है जो आपके स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के अंदर पहले से ही इन-बिल्ट आती है. इसमें आपको अलग से सिम ट्रे खोलकर कोई चिप डालने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि टेलीकॉम ऑपरेटर ओवर-द-एयर यानी रिमोटली आपके मोबाइल प्लान को फोन में चालू कर देता है. इससे फोन के अंदर जगह भी बचती है क्योंकि कंपनियों को सिम स्लॉट नहीं देना पड़ता और वे उस स्पेस का इस्तेमाल दूसरे फीचर्स के लिए कर पाती हैं. 

इसके साथ ही नेटवर्क बदलने या दूसरे सर्कल में जाने पर सिम बदलने का काम भी रिमोटली हो जाता है. सपोर्टेड डिवाइसेज की बात करें तो Apple के iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स, Google Pixel 4 और उससे नए फोन्स के अलावा Samsung, Motorola, Xiaomi, OnePlus, Oppo, Realme और Vivo के कई मॉडल्स में यह फीचर मिलता है. प्रोसेस शुरू करने से पहले आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने फोन की कम्पैटिबिलिटी चेक कर सकते हैं.

Jio नंबर को e-SIM में बदलने का तरीका

अपनी फिजिकल सिम को e-SIM में कन्वर्ट करने से पहले एक जरूरी काम यह करें कि अपने स्मार्टफोन को किसी मजबूत Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर लें. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि एक्टिवेशन के दौरान आपकी पुरानी सिम का नेटवर्क चला जाएगा और नया प्रोफाइल डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट चाहिए होगा. इसके बाद अपने ब्राउजर में Jio का ऑफिशियल e-SIM रिक्वेस्ट पेज ओपन करें. वहां आपको अलग-अलग मोबाइल ब्रांड्स की एक लिस्ट दिखेगी. 

जिसमें से अपनी डिवाइस कंपनी और अपना सही स्मार्टफोन मॉडल सेलेक्ट कर लें. इतना करने के बाद वह Jio नंबर दर्ज करें जिसे आप डिजिटल सिम में बदलना चाहते हैं. नंबर डालते ही Jio की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड यानी OTP भेजा जाएगा. स्क्रीन पर यह OTP डालकर अपनी रिक्वेस्ट को वेरीफाई कर लें. जैसे ही आपका वेरिफिकेशन पूरा होगा Jio आपके हैंडसेट के हिसाब से एक खास e-SIM एक्टिवेशन प्रोफाइल या फिर एक QR कोड जनरेट कर देगा जिससे आगे का सेटअप होगा.

Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

Android और iPhone में ऐसे करें प्रोफाइल एक्टिवेशन

एक बार जब आपके पास QR कोड आ जाए तो अगला स्टेप फोन की सेटिंग्स में जाकर नया प्रोफाइल जोड़ने का होता है. अगर आप iPhone यूजर हैं तो सबसे पहले फोन की Settings में जाएं वहां से Mobile Data वाले ऑप्शन पर टैप करें और फिर Add eSIM सिलेक्ट करें. इसके बाद सामने आए QR कोड को स्कैन करें और स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों को फॉलो करते जाएं. वहीं अगर आप Android स्मार्टफोन चलाते हैं तो फोन की Settings ओपन करके Network & Internet सेक्शन में जाएं. 

यहां आपको Add e-SIM का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और ऑप्शन आने पर Jio से मिला QR कोड स्कैन कर लें. कोड स्कैन होते ही आपके फोन में डिजिटल सिम प्रोफाइल डाउनलोड हो जाएगा. पूरी प्रोसेस खत्म होने के बाद अगर फोन रिस्टार्ट करने के लिए कहा जाए तो एक बार डिवाइस को बंद करके चालू कर लें. बस कुछ ही देर में आपका Jio e-SIM नेटवर्क एक्टिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Best Phone Camera: iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी



Source link