भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोनों कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेम प्लान का खुलासा किया. सैंटनर ने कहा है कि उनकी कोशिश सीरीज में कोहली और रोहित के विकेट जल्द लेने की रहेगी.
कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि हम उन्हें हर मैच में शुरू में ही रोकने की कोशिश करेंगे. हमने भारत का टॉप ऑर्डर लंबे समय से देखा है. रोहित और कोहली का रोल टॉप पर काफी हार्ड खेलना और फिर बीच में एक अच्छा स्कोर बनाना और फिर आखिर में अपनी ताकत से रन बढ़ाना है.”
कोहली और रोहित को देखने स्टेडियम में भीड़ आएगी- सैंटनर
न्यूजीलैंड कप्तान को उम्मीद है कि कोहली और रोहित के सीरीज में खेलने से स्टेडियम में भीड़ भर जाएगी. कीवी कप्तान ने अपने करियर के आखिरी दौर में होने के बावजूद रोहित और कोहली द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं. उम्र बढ़ने के बावजूद वे लगातार अच्छा खेल रहे हैं. हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ देखा. मैंने इसे लंबे समय से देखा है. मैंने रोहित को आईपीएल में भी देखा है. हम जाहिर तौर पर एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर बैठे हैं और चर्चा की है कि उनका लाइन-अप कैसा दिखता है, न्यूजीलैंड में कैसे काम करना है. हम जानते हैं कि इन पिचों पर कैसे काम करना है. जब यह थोड़ा अच्छा चल रहा होता है, तो यह कैसा दिखता है, और जब यह सपाट होता है, तो वो भी कैसा दिखता है?”
बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए संभवतः यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा है. इस वजह से इन दोनों को वहां खेलते देखने के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस तो उत्साहित हैं ही, कीवी क्रिकेट फैंस बेहद रोमांचित हैं.
यह भी पढ़ें-
NZ 26 और IND सिर्फ 14, न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड ‘शर्मनाक’; 7 साल से नहीं जीता वनडे मैच






