Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

By / 19 October, 2026


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Passkey OTP से सुरक्षित, उपलब्ध होने पर उपयोग करें.

आजकल ऑनलाइन अकाउंट में लॉगिन करने का तरीका बदल रहा है. पहले जहां पासवर्ड याद रखना जरूरी था, वहीं अब मोबाइल पर आने वाला OTP और फिंगरप्रिंट से काम करने वाला Passkey जैसे ऑप्शन इस्तेमाल किए जा रहे हैं. इनका मकसद अकाउंट तक पहुंच को आसान बनाने के साथ सुरक्षा बढ़ाना भी है, हालांकि दोनों तरीकों में एक बड़ा अंतर है. ऐसे में साइबर ठगी के बदलते तरीकों के बीच यह समझना जरूरी है कि कौन-सा तरीका फिशिंग जैसे हमलों से बेहतर बचाव करता है, तो आइए डान जानते हैं कि OTP और Passkey में क्या अंतर है, साथ ही अकाउंट की सुरक्षा कैसे बेहतर होती है. 

OTP कैसे काम करता है?

OTP यानी वन टाइम पासवर्ड एक ऐसा कोड है, जिसका इस्तेमाल एक बार लॉगिन या किसी ट्रांजैक्शन की पुष्टि के लिए किया जाता है. यह आमतौर पर SMS, ईमेल या ऑथेंटिकेटर ऐप के जरिए मिलता है. इसकी मदद से पासवर्ड चोरी होने की स्थिति में भी अकाउंट को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत मिल सकती है, हालांकि OTP की सुरक्षा इस बात पर भी निर्भर करती है कि कोड कैसे बनाया और पहुंचाया जा रहा है. SMS के जरिए आने वाले कोड SIM स्वैपिंग और नेटवर्क से जुड़ी कमजोरियों के कारण जोखिम में पड़ सकते हैं, वहीं फिशिंग वेबसाइट पर OTP दर्ज करने से साइबर अपराधी उसका इस्तेमाल असली वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए कर सकते हैं. 

Passkey क्या है?

Passkey पासवर्ड के बिना लॉगिन करने का एक तरीका है. इसमें यूजर फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या डिवाइस PIN की मदद से अपनी पहचान की पुष्टि कर सकता है. यह तकनीक Apple, Google और Microsoft जैसे टेक प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट की जाती है. Passkey बनाते समय डिवाइस दो क्रिप्टोग्राफिक की तैयार करता है. इनमें पब्लिक की वेबसाइट के पास रहती है, जबकि प्राइवेट की डिवाइस पर सुरक्षित रहती है. लॉगिन के दौरान प्राइवेट की की मदद से पुष्टि होती है, लेकिन यह वेबसाइट के साथ शेयर नहीं की जाती है. OTP के मुकाबले यह फिशिंग से बेहतर सुरक्षा देती है. 

यह भी पढ़ें – Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

OTP और Passkey में क्या है बड़ा अंतर?

OTP में कोड रिसिव करके उसे दर्ज करना पड़ता है, जबकि Passkey से लॉगिन करने के लिए डिवाइस पर अपनी पुष्टि करनी होती है. OTP SMS नेटवर्क पर निर्भर हो सकता है और कोड आने में देरी भी हो सकती है. Passkey में इस तरह कोड का इंतजार नहीं करना पड़ता है, हालांकि Passkey के लिए सही डिवाइस या सिंक की सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है. फोन या लैपटॉप खोने पर अकाउंट तक पहुंच बनाए रखने के लिए बैकअप और रिकवरी का ऑप्शन भी तैयार रखना चाहिए. 

अकाउंट की सुरक्षा कैसे बेहतर होती है?

जहां Passkey का ऑप्शन उपलब्ध हो, वहां इसका इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है. OTP का यूज करते समय कोड किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें और अकाउंट रिकवरी के लिए सुरक्षित बैकअप रखें. साथ ही अकाउंट की सुरक्षा के लिए सेटिंग्स और रिकवरी प्रक्रिया को भी मजबूत रखना जरूरी है. 
 
 यह भी पढ़ें – रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
    ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
  • अमेरिकी में मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट!
    अमेरिकी में मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट!
  • ‘डोनाल्ड ट्रंप के…’, US मिडटर्म इलेक्शन पर ध्रुव राठी की भविष्यवाणी
    ‘डोनाल्ड ट्रंप के…’, US मिडटर्म इलेक्शन पर ध्रुव राठी की भविष्यवाणी
  • इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- ‘भारत ने…’
    इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- ‘भारत ने…’
  • ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’
    ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’
  • टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
    टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
  • अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
    अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
  • अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
    अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
  • मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
    मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
  • बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
    बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
    अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
  • इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
    इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
  • ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
    ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
  • ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
    ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
  • ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
    ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
  • कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
    कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
  • फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
    फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
  • कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z
    कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z
  • अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
    अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
  • हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
    हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
  • इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
    इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
  • हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
    हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
  • जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
    जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
  • रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
    रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
  • ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
    ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
  • नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
    नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
  • ईरान के बचे न्यूक्लियर ठिकानों पर ट्रंप की नजर, मुज्तबा खामेनेई के बयान पर क्या कहा?
    ईरान के बचे न्यूक्लियर ठिकानों पर ट्रंप की नजर, मुज्तबा खामेनेई के बयान पर क्या कहा?
  • फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
    फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
  • गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- ‘दिसंबर से पहले समझौता करें’
    गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- ‘दिसंबर से पहले समझौता करें’
  • ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- ‘मानी तो खुलेंगे रास्ते’
    ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- ‘मानी तो खुलेंगे रास्ते’

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved