PM Kisan 24th Installment: फटाफट कर लें ये 3 काम, किसान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

PM Kisan 24th Installment: फटाफट कर लें ये 3 काम, किसान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट


PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. सरकार ने हाल ही में 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी. इसके बाद अब सभी किसानों को योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह किस्त अक्टूबर 2026 में नवरात्रि या दशहरे के आसपास जारी की जा सकती है. लेकिन 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, इसके लिए आपको जल्द ही ये तीन काम निपटाने होगें. 

आज ही पूरे कर लें यह तीन जरूरी काम

1.  ई-केवाईसी करवाना- कई बार छोटी सी लापरवाही या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से किसानों का पैसा अटक जाता है. ऐसे में योजना का लाभ सही और असली किसान तक पहुंचे, इसके लिए सरकार ने इस बार ई-केवाईसी को पूरी तरह जरूरी कर दिया है. अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो अगली किस्त आपके खाते में नहीं भेजी जाएगी. आप इसे घर बैठे PM Kisan Portal पर ओटीपी के जरिए या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर करा सकते हैं.

2. बैंक खाते को आधार से लिंक करना- क्योंकि आपकी किस्त का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में डाइरेक्ट बैनेफिट ट्रांसफर यानी डिबीटी के जरिए आता है. तो इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना और उस पर डीबीटी चालू होना बेहद जरूरी हो जाता है. ध्यान रहें अगर बैंक खाते में कोई गलती या एनपीसीआई लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा. 

3. भू-सत्यापन यानी लैंड सीडिंग- इस प्रक्रिया के तहत किसान को अपनी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन सरकारी पोर्टल पर करवाना होता है. अगर आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग के सामने नो लिखा आ रहा है, तो आपको तुरंत अपने ब्लॉक या तहसील के कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करके अपने कागजात सत्यापित करवाने होंगे. 

यह भी पढ़ें: मंडी पुराना कल्चर है! कैसे अपना माल सीधे विदेश पहुंचा सकते हैं किसान?

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

आप बहुत ही आसानी से कुछ मिनटों में अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है. फिर होमपेज पर दिए गए Know Your Status या Beneficiary Status वाले विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप ई-केवाईसी, आधार लिंक और लैंड सीडिंग की स्थिति देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती, दोगुनी होगी कमाई



Source link