POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन


संजू सैमसन ने पहले टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद बताया कि उन्होंने फील्डिंग के दौरान ही बल्लेबाजी का गेमप्लान बना लिया था. हालांकि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो हालात उससे अलग थे, जैसा उन्होंने सोचा था. अभिषेक शर्मा के साथ साझेदारी के दौरान बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि जो बात होती है उसका कोई खास मतलब नहीं होता.

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे. तीसरी बार था जब इस ग्राउंड पर 200 से अधिक स्कोर बना. भारतीय ओपनर्स से जैसी शुरुआत चाहिए थी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने वैसी ही दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. संजू ने 33 गेंदों में 203 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जड़े.

POTM अवार्ड जीतने के बाद क्या बोले संजू

संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. जिसे जीतने के बाद उन्होने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. हम अभी-अभी मैच जीते हैं, और जब आप जीतते हैं, तो आपका कोई भी योगदान हो, आपको अच्छा ही लगता है.” साझेदारी के दौरान ग्राउंड पर अभिषेक के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत तो होती है, लेकिन उसका कोई खास मतलब नहीं होता. हम बस गेंद को देखते हैं और जोर से हिट करते हैं.”

क्राइस्टचर्च की पिच और परिस्थिति पर संजू सैमसन ने कहा “काफी स्विंग मिल रही थी. दूसरी पारी में तो बहुत ज्यादा स्विंग थी. पिच से गेंद अच्छे से आ रही थी, इसी वजह से बस हम कोशिश कर रहे थे कि अपनी तकनीक को ठीक रखें. मैंने अपना गेमप्लान विकेटकीपिंग करते हुए ही बना लिया था, लेकिन बल्लेबाजी के लिए आया तो हालात बिल्कुल अलग थे.”

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?



Source link