अक्सर देखा जाता है कि फोन चोरी करने वाला व्यक्ति सबसे पहले उसे स्विच ऑफ कर देता है ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न की जा सके. ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि अब फोन को ढूंढना लगभग नामुमकिन हो गया है. लेकिन अब टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है और कुछ ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बंद फोन की आखिरी लोकेशन तक पता लगाई जा सकती है.

Android स्मार्टफोन्स में Google की तरफ से Find My Device नाम का फीचर दिया जाता है. यह फीचर फोन खो जाने की स्थिति में उसकी लोकेशन पता लगाने में मदद करता है. अगर फोन बंद हो गया हो तब भी यह उसकी आखिरी एक्टिव लोकेशन दिखा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि फोन में पहले से Google अकाउंट लॉगिन हो और Find My Device फीचर चालू किया गया हो. जब यूजर किसी दूसरे डिवाइस या कंप्यूटर से उसी अकाउंट में लॉगिन करता है तो उसे उस फोन की आखिरी लोकेशन मैप पर दिखाई दे सकती है.
Published at : 13 May 2026 07:23 PM (IST)






