एक साथ 3 नए फोन लाने की तैयारी में Infinix-Tecno, जल्द होगा ग्लोबल डेब्यू

एक साथ 3 नए फोन लाने की तैयारी में Infinix-Tecno, जल्द होगा ग्लोबल डेब्यू


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Tecno Camon 60 Pro 5G भी लिस्टिंग में दिखा.

Upcoming 5G Phones : स्मार्टफोन बाजार में Infinix और Tecno एक बार फिर अपने नई डिवाइस के साथ दस्तक देने की तैयारी में हैं. इस बार दोनों कंपनियां एक साथ तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं. इनमें Infinix Note 70, Infinix Smart 30e 5G और Tecno Camon 60 Pro 5G शामिल हैं. लीक के मुताबिक, कंपनियां इन फोन को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं, हालांकि अभी इनके फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लिस्टिंग से इनके बाजार में आने की चर्चा तेज हो गई है.

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखे तीनों स्मार्टफोन

Infinix Note 70, Smart 30e 5G और Tecno Camon 60 Pro 5G को यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस में देखा गया है. इनकी एंट्री 5 नवंबर को सामने आई थी. लिस्टिंग में तीनों फोन के मार्केटिंग नाम और मॉडल नंबर की जानकारी दी गई है,  हालांकि यहां इनके हार्डवेयर या दूसरे फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में ये डिवाइस अलग-अलग इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – OPPO Reno 17 Series : अब फोन के डिजाइन में भी दिखेगा 3D इफेक्ट, OPPO ला रही है नई Reno सीरीज

Infinix Note 70 और Smart 30e 5G की डिटे

Infinix Note 70 का मॉडल नंबर X6765 है, जबकि Note 70 Pro को X6766 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है. Pro मॉडल में Snapdragon 7s Gen 5 या Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है. वहीं Infinix Smart 30e 5G का मॉडल नंबर X6864B है. इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है. इसका पिछला मॉडल Smart 20e 4G फोन था, जिसमें 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी मिलती है.

Tecno Camon 60 Pro 5G भी लिस्टिंग में शामिल

तीसरा स्मार्टफोन Tecno Camon 60 Pro 5G है, जिसका मॉडल नंबर CO7 बताया गया है. इसका पिछला मॉडल Camon 50 Pro भारत में लॉन्च नहीं हुआ था. इसमें 6.78 इंच की 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन, Helio G200 Ultimate चिपसेट और 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. फोन में 6,500mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फिलहाल Infinix और Tecno ने इन तीनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत या भारत में उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में इनके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें – Best Budget Phones: महंगे फोन को टक्कर दे रहे बजट स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10 हजार से शुरू



Source link