अमेरिका की दिग्गज गायिका और अभिनेत्री डॉली पार्टन अब इस दुनिया में नहीं हैं. सिंगर ने 80 साल की उम्र में 25 अगस्त को अंतिम सांस ली. उनकी गिनती अमेरिका की सबसे दिग्गज गायिकाओं में होती थी. उनके निधन से उनके दुनियाभर में फैले तमाम फैंस को गहरा झटका लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. वहीं गूगल ने भी डॉली को ट्रिब्यूट दिया है.
गूगल ने दिया डॉली पार्टन को ट्रिब्यूट
डॉली पार्टन के निधन की पुष्टि उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने की थी. उन्होंने बताया था कि डॉली पार्टन ने नैशविले में अंतिम सांस ली थी. गूगल ने भी उन्हें सम्मान दिया है. गूगल ने दिवंगत सिंगर को ट्रिब्यूट देते हुए एक एनिमेशन शेयर किया है. इस पर लिखा हुआ है- ‘We Will Always Love You’ (हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे).’
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे
करीना-प्रियंका और डोनाल्ड ट्रंप ने भी जताया शोक
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डॉली की एक तस्वीर शेर करते हुए उनके लिए लिखा, ‘माय गर्ल, लव यू फॉरएवर.’ इसके अलावा करीना ने डॉली को लेकर और भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने डॉली का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप कभी कहीं नहीं जाएंगी… हमेशा हमारे साथ रहेंगी… रेस्ट इन पीस.’

कहा जाता है ‘कंट्री संगीत की रानी’
डॉली पार्टन का जन्म 19 जनवरी 1946 को टेनेसी राज्य के पिट्टमेन सेंटर में हुआ था. वो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनका बचपन संघर्ष और आर्थिक टंगी के बीच बीता. 10 साल की उम्र में उन्होंने टीवी डेब्यू किया था और 13 की उम्र में अपना पहला गाना ‘पप्पी लव’ रिकॉर्ड किया था और 21 साल की उम्र में अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था. उन्होंने अपनी पहचान ‘कोट ऑफ मेनी कलर्स’, ‘जोलीन’ और ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ जैसे गानों से बनाई है. उन्हें ‘कंट्री संगीत की रानी’ भी कहा जाता है.
सम्मान में एक सप्ताह तक झुका रहेगा अमेरिका का आधा झंडा
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डॉली को अब तक की सबसे महान अमेरिकी सिंगर बताते हुए उनके सम्मान में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि डॉली के सम्मान में एक सप्ताह तक अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा.
ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह






