नबावी शौक आपको पहुंचा सकते हैं अस्पताल, खाना छोड़ें ये 7 फूड, वरना होंगे किडनी स्टोन के शिकार

नबावी शौक आपको पहुंचा सकते हैं अस्पताल, खाना छोड़ें ये 7 फूड, वरना होंगे किडनी स्टोन के शिकार


Foods That Can Slowly Damage Your Kidneys: किडनी शरीर के उन अंगों में से है जो शुरुआत में ज्यादा शोर नहीं मचाती. दिनभर चुपचाप काम करते हुए यह खून को फिल्टर करती है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालती है, पानी का संतुलन बनाए रखती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है. लेकिन खराब खानपान धीरे-धीरे इस पर दबाव बढ़ाता रहता है और लंबे समय तक इसके संकेत भी साफ नजर नहीं आते. 

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे हैं किड़नी डिजीज के मामले

आज दुनियाभर में डॉक्टर किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता रहे हैं. अमेरिकी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, अमेरिका में हर 7 में से 1 व्यक्ति क्रॉनिक किडनी डिजीज से प्रभावित है और कई लोगों को इसका पता तक नहीं होता. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, मीठे ड्रिंक्स और हाई-प्रोटीन डाइट का बढ़ता चलन इसकी बड़ी वजह बन रहा है.

 प्रोटीन शेक, रेड मीट और हाई-प्रोटीन स्नैक्स हाई बीपी वालों के लिए खतरा

सोशल मीडिया ने प्रोटीन को हेल्दी लाइफस्टाइल का सिंबल बना दिया है. प्रोटीन शेक, रेड मीट और हाई-प्रोटीन स्नैक्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. लेकिन, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट के टीम लीड अंशुल सिंह कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किडनी की समस्या हो.

किड़नी के लिए पैकेज्ड फूड बना बड़ा खतरा

मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम की चीफ डाइटिशियन डीटी. पारुल यादव ने TOI को बताया कि पैकेज्ड फूड सबसे बड़ा छिपा हुआ खतरा बन चुका है. चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और फ्रोजन फूड में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और फॉस्फेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो समय के साथ किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है.  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की रिसर्च भी ज्यादा नमक को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी स्ट्रेस से जोड़ चुकी है.

इसे भी पढ़ें – Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

अगर आप बाहर का खाना खाते हैं, तो सावधान हो जाइए

बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें जैसे अचार, नमकीन, सॉस और बाहर का खाना भी धीरे-धीरे किडनी की काम करने की क्षमता कमजोर कर सकता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, एक वयस्क को दिनभर में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोग प्रोसेस्ड फूड और रेस्टोरेंट मील्स के जरिए इससे कहीं ज्यादा नमक खा लेते हैं. इसके अलावा मीठे ड्रिंक्स और सोडा भी किडनी के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. पारुल यादव के मुताबिक, लगातार सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, जो किडनी डिजीज की बड़ी वजह हैं.  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक स्टडी में भी शुगर वाली ड्रिंक्स को किडनी डैमेज के बढ़ते खतरे से जोड़ा गया है.

पालक, चुकंदर, चॉकलेट और नट्स क्यों नहीं हैं हेल्दी?

एक और दिलचस्प बात यह है कि हर हेल्दी चीज हर इंसान के लिए सही नहीं होती. पारुल यादव बताती हैं कि पालक, चुकंदर, चॉकलेट और नट्स जैसे ऑक्सलेट-रिच फूड्स कुछ लोगों में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि किडनी को किसी चमत्कारी डाइट की नहीं, बल्कि संतुलित खाने की जरूरत होती है. घर का ताजा खाना, पर्याप्त पानी, कम नमक और कम प्रोसेस्ड फूड लंबे समय तक किडनी को स्वस्थ रखने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link