पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी


तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हो गए हैं. सोमवार देर रात दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर 13 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है. साथ ही, दोनों ने साफ किया कि वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे. 

ऐसे में आइए जानते हैं पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला से पहले हाल के दिनों में किन-किन सेलेब्स की शादी टूटी है. इस लिस्ट में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई पॉपुलर सितारों के नाम शामिल हैं.

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी

पवन कल्याण ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां कीं, लेकिन उनकी तीनों शादियां टूट गईं. उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी. हालांकि, 1999 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 2009 में पवन ने एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की. इस शादी से उनके एक बेटी और एक बेटा हैं. 

हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2013 में पवन कल्याण ने मॉडल अन्ना लेझनेवा से तीसरी शादी की. इस जोड़ी के भी दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं. अब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है.
कनिका कपूर और गौतम हाथीरामानी

कनिका कपूर और गौतम हाथीरामानी

‘बेबी डॉल’ गाने से मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर ने साल 2022 में लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरामानी से दूसरी शादी की थी. दोनों एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते थे और शादी से पहले अच्छे दोस्त थे. 20 मई 2022 को लंदन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की थी. हालांकि, शादी के चार साल बाद नवंबर 2026 में कनिका ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर गौतम से अलग होने का ऐलान कर दिया. 

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है. कनिका ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की. बता दें कि ये कनिका की दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने साल 1998 में राज चंडोक से शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों अलग हो गए थे. इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं.

बादशाह और ईशा रिखी

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से दूसरी शादी की थी. दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2026 में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी की थी. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. शादी के महज पांच महीने बाद यानी 31 अगस्त 2026 को दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने का ऐलान कर दिया.

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

उन्होंने कहा कि ये फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है. साथ ही, दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की. बता दें कि इससे पहले बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से उनकी एक बेटी भी है.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी. दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुबई में हुई थी और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. गोवा में हुई इस शादी में दोनों ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे. 

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

हालांकि, शादी के करीब चार साल बाद मई 2026 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर बताया कि आपसी समझ और सम्मान के साथ उन्होंने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. साथ ही, दोनों ने भविष्य में अपनी दोस्ती बनाए रखने की बात भी कही.

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2016 को एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की थी. दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली. हालांकि, शादी के करीब 10 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. जून 2026 में आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर पर अपने तलाक की खबर की पुष्टि की. 

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और आपसी सहमति से ये फैसला लिया है. आकांक्षा ने बताया कि दोनों की जिंदगी को लेकर सोच अलग थी और वो एक-दूसरे के साथ भविष्य नहीं देख पा रहे थे. उन्होंने ये भी बताया कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वो मां नहीं बनना चाहती थीं. बाद में गौरव ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि अलग होने के बावजूद उनका आकांक्षा के लिए प्यार और सम्मान बरकरार है.

जय भानुशाली और माही विज

टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने 14 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान कर दिया. दोनों ने साल 2011 में शादी की थी. उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. इस कपल के तीन बच्चे हैं. 

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

उन्होंने साल 2017 में दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था, जबकि साल 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ. जनवरी 2026 में जय और माही ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि जिंदगी के रास्ते भले ही अलग हो रहे हैं, लेकिन वो एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे. 



Source link